Delhi Khalistan Slogans : खालिस्तान समर्थन में फ्लाईओवर पर स्लोगन लिखे गए, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Khalistan Slogans written on Delhi Flyover : दिल्ली के ISBT इलाके में एक फ्लाईओवर की दीवारों के साथ-साथ कुछ अन्य जगहों पर खालिस्तान के समर्थन में स्लोगन लिखे गए हैं।

Delhi Khalistan Slogans

Delhi Khalistan Slogans

28 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 28 2023 10:20 AM)

follow google news

Khalistan Slogans written on Delhi Flyover : दिल्ली के ISBT इलाके में एक फ्लाईओवर की दीवारों के साथ-साथ कुछ अन्य जगहों पर खालिस्तान के समर्थन में स्लोगन लिखे गए हैं। ये हरकत किसने अंजाम दी, इसकी जांच जारी है ? पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है।

नार्थ डिस्ट्रिक के एडिश्नल डीसीपी ने कहा, '27 सितंबर को एक वीडियो संज्ञान में आया, जिसमें कुछ लोगों ने आपत्तिजनक स्लोगन लिखे थे। उत्तरी जिले के क्षेत्र में व्यापक खोज शुरू की गई और सीलमपुर से कश्मीरी गेट की ओर आने वाले युधिस्टर सेतु फ्लाईओवर पर स्लोगन लिखे पाए गए। इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है।'

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने G20 समिट से पहले 4 मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में कुछ लोगों को अरेस्ट किया था। पता चला था कि SFJ सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू के निर्देश पर ये काम किया गया था।

इससे पहले भी दिल्ली के शिवाजी पार्क, मादीपुर, पश्चिम विहार, उद्योग नगर और महाराजा सूरजमल स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर 27 अगस्त को खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे पाए गए थे।

उधर, खालिस्तानी समर्थक आतंकियों और गैंग्स्टर्स के गठजोड़ पर एनआईए ने बड़ा प्रहार किया है। NIA ने देश में 50 से ज़्यादा ठिकानों पर छापे मारे थे। ये छापेमारी पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड और यूपी में की गई थी। पंजाब में 30 जगहों पर, राजस्थान में 13 जगहों पर, हरियाणा में 4 जगहों पर, उत्तराखंड में 2 जगहों पर और दिल्ली और UP में एक-एक जगह पर NIA ने रेड की गई थी। 

    follow google newsfollow whatsapp