Kerala Rape Case:- केरल के कोच्चि में चलती कार में 19 वर्षीय मॉडल से कथित बलात्कार के मामले में एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
केरल में युवा मॉडल से कार में 'बलात्कार' के आरोप में चार गिरफ्तार
केरल में युवा मॉडल से कार में 'बलात्कार' के आरोप में चार गिरफ्तार
ADVERTISEMENT

19 Nov 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:30 PM)
पुलिस के मुताबिक कोडुंगल्लूर के तीन लोगों ने बृहस्पतिवार रात अपने वाहन में कासरगोड की रहने वाली लड़की का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया।
ADVERTISEMENT
उन्होंने बताया कि शहर के कक्कानाड में रह रही पीड़िता को उसकी एक राजस्थानी महिला मित्र ने एक डीजे पार्टी में आमंत्रित किया था और इन लोगों से उसका परिचय कराया था।
बाद में शराब के नशे में धुत होने के बाद आरोपी मॉडल को अपने वाहन में ले गए और उसके साथ 'सामूहिक दुष्कर्म' किया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ मेडिकल सुबूत बताते हैं कि वह घायल हो गई थी। अपराध करने के बाद, लोगों ने पीड़िता को कक्कनाड में छोड़ दिया।’’
यह मामला तब सामने आया जब एक निजी अस्पताल ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जहां पीड़िता को उसकी साथी ने आज सुबह भर्ती कराया।
ADVERTISEMENT
