kerala Crime News: मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए कथित रूप से उसमें विस्फोट हो जाने से 8 साल की एक लड़की की मौत हो गयी। केरल पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मोबाइल फोन में विस्फोट, आठ साल की बच्ची की मौत
मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए कथित रूप से उसमें विस्फोट हो जाने से आठ साल की एक लड़की की मौत हो गयी। केरल पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
ADVERTISEMENT

kerala Mobile Busted News
26 Apr 2023 (अपडेटेड: Apr 26 2023 8:00 AM)
पुलिस ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि तिरुविलवमाला में सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे आदित्यश्री के मोबाइल फोन में विस्फोट हो गया।
ADVERTISEMENT
उसने बताया कि आदित्यश्री की मौत हो गयी। वह समीप के एक विद्यालय में तीसरी कक्षा में पढ़ती थी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है।
ये कोई पहली दफा नहीं है, जब मोबाइल विस्फोट की घटना हुई हो। इससे पहले भी कई घटनाएं इसी तरह की हो चुकी है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ये पता लगा रही है कि आखिर ये कौन सी कंपनी का मोबाइल था?
ये भी पता लगाया जा रहा है कि किन हालातों में मोबाइल में विस्फोट हो गया।
क्या ये मोबाइल पुराना था?
या मोबाइल को ज्यादा चार्ज करने की वजह से ये हादसा हुआ?
इनपुट - पीटीआई
ADVERTISEMENT
