Hubli Murder: कांग्रेस के पार्षद की बेटी का कॉलेज कैंपस में कत्ल, सीसीटीवी में कैद वारदात

karnataka MCA Student murder: कर्नाटक के हुबली में एक एमसीए की छात्रा की कॉलेज कैंपस में ही चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। कांग्रेस पार्षद की बेटी को उसी के साथ पढ़ने वाले लड़के ने मार डाला, कई दिनों से पीछा भी कर रहा था।

कांग्रेसी पार्षद की बेटी नेहा और उसके कत्ल का आरोपी फैयाज

कांग्रेसी पार्षद की बेटी नेहा और उसके कत्ल का आरोपी फैयाज

19 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 19 2024 12:23 PM)

follow google news

Hubballi MCA Student Stabbed: कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के एक पार्षद की बेटी की कॉलेज के कैंपस में हत्या कर दी गई।  (Congress councilor daughter murder)वारदात की शिकार लड़की का नाम नेहा हिरेमत है, जबकि हत्या का इल्जाम जिस छात्र पर है वो भी नेहा के कॉलेज में ही पढ़ता है। आरोपी का नाम फैयाज बताया गया है। नेहा को चाकू मारने की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई और उसका फुटेज भी सामने आ गया है। 

मृतका नेहा और नेहा की हत्या का आरोपी फैयाज

सीसीटीवी में कैद हुआ मर्डर 

Hubballi Jilted lover:  वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फैयाज लड़की पर चाकू से वार करता दिख रहा है। और हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार किया। जो वीडियो सामने आया है उसके मुताबिक ये वारदात 18 अप्रैल की है जब फैयाज कॉलेज कैंपस में ही नेहा से मिला था। उसी वक्त दोनों में पहले कुछ बात चीत हुई और फैयाज ने अचानक नेहा पर चाकू से हमला कर दिया। सीसीटीवी में उसे नेहा पर कई वार करते देखा जा सकता है। इतना ही नहीं वीडियो में कुछ चश्मदीद भी नज़र आ रहे हैं। 

कॉलेज में साथ साथ पढ़ते थे

जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक कांग्रेस पार्षद की बेटी नेहा  हुबली में बीवी भूमरद्दी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन यानी MCA के डिग्री कोर्स में पहले वर्ष में थीं जबकि फैयाज BCA का छात्र है।  खुलासा हुआ है कि नेहा भी फैयाज को जानती थी। दोनों एक साथ पढ़े भी थे। फैयाज बेलगावी जिले के सावदत्ती का रहने वाला बताया जा रहा है। इंडिया टुडे से जुड़े सगाय राज की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया है कि आरोपी कई दिनों से नेहा का पीछा कर रहा था। पुलिस का कहना है कि नेहा ने फैयाज प्रपोजल नहीं स्वीकारा था, इसलिए उसने घटना को अंजाम दिया। 

चाकू से किए सात वार

पुलिस की शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि फैयाज ने नेहा पर सात बार चाकू से वार किया। और हत्या की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में देखा जा रहा है कि चाकू का पहला वार होते ही नेहा जमीन पर गिर पड़ी थी। उसके बाद फैयाज ने नेहा पर छह बार और वार किए। इसके बाद फैयाज मौके से फरार हो गया।  वारदात को अंजाम देने के बाद फैयाज भागने लगा तो छात्र उसका पीछा करने लगे। बाद में पुलिस ने करीब 90 मिनट के बाद ही गिरफ्तार कर लिया। हुबली धारवाड़ की पुलिस आयुक्त रेणुका सुकुमार ने कहा कि नेहा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

स्कूल टीचर के बेटे ने किया मर्डर

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी फैयाज सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले एक टीचर का बेटा है। छह महीने पहले वो एक परीक्षा में फेल हो गया था। इसके बाद से उसने कॉलेज जाना बंद कर दिया था। 

 

    follow google newsfollow whatsapp