... तो इस वजह से हुई थी कानपुर में हत्या, सिगरेट वाली कहानी सुन कर पुलिस भी दंग रह गई!

CHIRAG GOTHI

15 Feb 2024 (अपडेटेड: Feb 16 2024 2:40 PM)

Kanpur News: कानपुर देहात में 4 दिन पहले पुलिस को नहर में एक युवक का शव मिला था। युवक की हत्या पत्थर से कुचलकर की गई थी।

पुलिस ने किया मामले का खुलासा

पुलिस ने किया मामले का खुलासा

follow google news

Kanpur News: तारीख 10 फरवरी। कानपुर देहात का अमराहाट थाना। पुलिस को सुबह-सुबह काल मिली कि एक शख्स का शव यमुना कैनाल पंप नहर के पास पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। शुरुआत में डेड बाडी की पहचान होने में दिक्कत हो रही थी। मौके पर खून से लथपथ एक पत्थर भी पड़ा था।

इस सिलसिले में पुलिस के पास एक मीसिंग रिपोर्ट भी दर्ज थी। लिहाजा उसके घरवालों को बाडी की पहचान के लिए बुलाया गया। बाद में पता चला कि मरने वाले शख्स का नाम मैनुद्दीन था। वो औरेया का रहने वाला था। यहां वो अपने मामा के पास काम कर रहा था। युवक के मामा का घर अमराहट थाना क्षेत्र के खोजाफूल में था। अब सवाल ये था कि आखिर उसे किसने मारा?

यह भी पढ़ें...

दोस्तों से हुआ था इस बात को लेकर झगड़ा

पुलिस ने उसके रिश्तेदारों से पूछताछ की। उसके मामा से पता चला कि वो 10 फरवरी की रात कुछ दोस्तों के साथ में था। उसके बाद वो उस रात घर नहीं आया। चार दिनों तक उसके घरवाले उसे तलाशते रहे, लेकिन उसका कुछ भी अता-पता नहीं चला। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन खंगाला। उसके कुछ दोस्तों के बारे में पता चला। पता चला कि उसका कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था।

ऐसे पकड़े गए आरोपी!

पुलिस ने लड़कों की पहचान की। इसके बाद विनय बाबू और मनीष सिंह को अरेस्ट किया गया। तीसरे नाबालिग आरोपी को भी पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 9 फरवरी की शाम को वह तीनों लोग गांव के पास फौजी की परचून की दुकान पर सिगरेट पीने गए थे। वहां उन्हें मैनुद्दीन मिला। इन तीनों ने उससे सिगरेट पिलाने के लिए कहा। मैनुद्दीन के पास पैसे नहीं थे। ऐसे में उसने तीनों को सिगरेट पिलाने से मना कर दिया। ये बात सुनते ही तीनों आरोपी उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। फिर तीनों उसे शराब पिलाने के बहाने अपने साथ ले गए और उसका मर्डर कर दिया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। 

    follow google newsfollow whatsapp