सिमर चावला के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Kanpur News: हॉस्टल में लड़कियों के नहाने का वीडियो बना रहा था स्वीपर, ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा
Kanpur Girls Hostel MMS Case: कानपुर के काकादेव के तुलसी नगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियों ने हॉस्टल के एक कर्मचारी पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENT

30 Sep 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:27 PM)
Kanpur Girls Hostel MMS Case: पहले मोहाली और अब यूपी। यूपी के कानपुर में लड़कियों ने हॉस्टल के स्टाफ पर उनका अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है। ये स्टाफ दरअसल, स्वीपर है। लड़कियों ने आरोप लगाया है कि स्वीपर लड़कियों की नहाते हुए वीडियो बना रहा था, तभी उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
ADVERTISEMENT
ये वाक्या हुआ रावतपुर थाना क्षेत्र के काकादेव के तुलसी नगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में। यहां 55 लड़कियां रहती थी। यहां उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब इनमें से एक लड़की ने स्वीपर को एक लड़की के नहाते समय चोरी-छिपे वीडियो बनाते देख लिया था।
कई लड़कियां इकट्ठी हो गईं और आरोपी से फोन छीन लिया। उसे चेक किया तो फोन में कई आपत्तिजनक वीडियो मिली। तुरंत फोन को इत्तिला दी गई। पुलिस ने इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ADVERTISEMENT
