जिस तरह पिछले 23 दिनों से रूस ने यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़ रखी है और हर तरफ तबाही ही तबाही मची हुई है। उससे पूरी दुनिया परेशान हैं, पुतिन की ज़िद के आगे दुनिया की अर्थव्यवस्था चौपट हुई जा रही है। यूक्रेन और खुद रूस का काफी जान और माल का नुकसान हो रहा है वो अलग। इसे ही देखते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूसी प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन को 'शातिर ठग' और 'कातिल तानाशाह' करार दिया है।
बाइडेन ने पुतिन को दिया नया नाम 'कातिल तानाशाह'!
बाइडेन ने पुतिन को दिया नया नाम 'कातिल तानाशाह'! joe biden calls vladimir putin a murderous dictator
ADVERTISEMENT

18 Mar 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:15 PM)
ADVERTISEMENT
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के मुताबिक पुतिन एक हत्यारा तानाशाह और शातिर ठग है, जो यूक्रेन के लोगों के खिलाफ युद्ध छेड़ रहा है। बाइडेन ने कैपिटल हिल में सेंट पैट्रिक डे पर एनुअल फ्रेंड्स ऑफ आयरलैंड कार्यक्रम में ये बयान दिया। यूक्रेन पर रूस के हमले से आम नागरिकों पर हुए विनाशकारी असर के बीच बाइडेन पुतिन को 'युद्ध अपराधी' भी बता चुके हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने रूसी हमले के कारण यूक्रेन में हुई तबाही का जिक्र करते हुए कहा, कि ये ज्यादतियां हैं। ये दुनिया के लिए आक्रोश की बात है और दुनिया यूक्रेन के प्रति समर्थन और इस प्रतिबद्धता को लेकर हमारा समर्थन करने के लिए एकजुट है कि पुतिन को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़े।
ADVERTISEMENT
