रांची में ये 'गंदी बात' करती हुई पकड़ी गई दिल्ली की ये मॉडल!

रांची (Ranchi) में पुलिस ने दिल्ली के एक मॉडल समेत 2 लोगों को ड्रग्स के कारोबार के मामले में गिरफ़्तार किया, गिरोह का सरगना मौके पर फरार हो गया, पढ़े crime news today in Hindi on CrimeTak.in

CrimeTak

18 Nov 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:09 PM)

follow google news

रांची (Ranchi) के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दिल्ली की एक मॉडल और उसके साथ एक युवक को धर दबोचा है। हालांकि, सरगना पुलिस (Police) को चकमा देकर मौके से फरार हो गया, मॉडल का नाम ज्योति भारद्वाज बताया जा रहा है जो मॉडलिंग का काम करती है। ये मॉडल पिछले ढाई साल से दिल्ली (Delhi) में रह रही थी और वर्तमान में रांची आई हुई थी, मॉडल गांधी नाम के ड्रग्स तस्कर के सम्पर्क में आने के बाद इस अवैध कारोबार में जुड़ी थी। वहीं, पुलिस ने बताया कि मॉडल रांची में ड्रग्स का कारोबार करती थी और युवाओं को निशाना बनाती थी। शातिर ड्रग्स लेने वाले युवाओं को प्यार के जाल में फंसाती थी फिर उन्हीं से ड्रग्स का धंधा भी कराती थी।

पुलिस ने बताया कि सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में ड्रग्स का कारोबार होने की सूचना थी इसके चलते पुलिस ने कार्रवाई की थी, जिसमें मॉडल समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हर्ष कुमार नाम के युवक को भी पुलिस ने गरफ्तार किया है वहीं गिरोह का सरगना मौके पर फरार हो गया।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार की गई मॉडल का नाम ज्योति भारद्वाज बताया जा रहा है, वो पिछले ढाई साल से दिल्ली में रह रही थी, लेकिन फिलहाल रांची आई हुई थी। पुलिस ने मॉडल को विद्यानगर से गिरफ्तार किया है, पुलिस ने उसके पास से 28 ग्राम ब्राउन शुगर भी बरामद की है।

    follow google newsfollow whatsapp