Uttarakhand Rescue: उत्तराखंड में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग से निकाले गये 41 श्रमिकों में से एक श्रमिक के पिता की बेटे की ‘‘चिंता के कारण’’ मौत हो गई। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।
झारखंड में दर्दनाक, उत्तराखंड में सुरंग से बेटे के निकालने से कुछ घंटे पहले ही पिता की मौत
Jharkhand News: उत्तराखंड में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग से निकाले गये 41 श्रमिकों में से एक श्रमिक के पिता की बेटे की ‘‘चिंता के कारण’’ मौत हो गई।
ADVERTISEMENT

Photo
29 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 30 2023 12:57 AM)
बेटे के सुरंग से बाहर निकलने से कुछ घंटे पहले ही झारखंड के रहने वाले बारसा मुर्मू (70) ने दम तोड़ दिया। उनके परिवार के सदस्यों ने बुधवार को बताया कि मुर्मू 12 नवंबर को सुरंग के ढहने की खबर सुनने के बाद अपने बेटे 28 वर्षीय बकतू के लिए चिंतित थे।
ADVERTISEMENT
पूर्वी सिंहभूम जिले के बहदा गांव के निवासी मुर्मू की मंगलवार सुबह करीब आठ बजे उस समय मौत हो गई, जब वह अपनी चारपाई पर बैठे थे।
संपर्क करने पर, स्थानीय सरकारी अधिकारियों ने कहा कि वे अभी तक मौत की वजह की पुष्टि नहीं कर पाये हैं, हालांकि संभवत: मुर्मू की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।
(PTI)
ADVERTISEMENT
