Hemant Soren Arrested : हेमंत सोरेन गिरफ्तार, 29 दिसंबर 2019 को CM की शपथ, 31 जनवरी 2024 को इस्तीफा, 4 साल 33 दिन के कार्यकाल में अरेस्ट

jharkhand Hemant Soren arrested : 29 दिसंबर 2019 को CM की शपथ ली थी हेमंत सोरेन. 31 जनवरी 2024 को इस्तीफा दिया था. 31 जनवरी को हुई गिरफ्तारी.

jharkhand Hemant Soren arrested

jharkhand Hemant Soren arrested

31 Jan 2024 (अपडेटेड: Jan 31 2024 10:15 PM)

follow google news

Hemant Soren Arrested : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरफ्तार हो चुके हैं. हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की आधिकारिक जानकारी 31 जनवरी की रात करीब 10 बजे से ठीक पहले दी गई. इससे पहले, हेमंत सोरेन साल 2019 में 29 दिसंबर को सीएम पद की शपथ ली थी. यानी अब करीब पूरे 4 साल 33 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया. इससे पहले 31 जनवरी को लेकर क्या-क्या गतिविधियां रहीं. उसे भी जानते हैं.

Hemant Soren Arrested 

Hemant Soren Arrested : इससे पहले, 31 जनवरी की शाम को ही हेमंत सोरेन ईडी की हिरासत में रहते हुए राजभवन पहुंचे थे और उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया. जिसे स्वीकार भी कर लिया गया. उनकी जगह चंपई सोरेन को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया है. इससे पहले मंगलवार को सीएम सोरेन 40 घंटे बाद अचानक दिल्ली से रांची पहुंचे थे. सोरेन ने दिल्ली से रांची तक सड़क मार्ग से 1250 किमी से अधिक की यात्रा की. 

Hemant Soren Arrested 

क्या है मामला

Hemant Soren : ईडी ने सोरेन के दिल्ली स्थित आवास की तलाशी के बाद 36 लाख रुपये, एक बीएमडब्ल्यू एसयूवी और कुछ ‘‘आपत्तिजनक’’ दस्तावेज जब्त किए हैं। सोरेन से पूछताछ के लिए ईडी सात घंटे तक उनके आवास पर थी। प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम झारखंड में कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले की जांच के संबंध में पूछताछ करने के लिए सोमवार को सोरेन के दक्षिण दिल्ली स्थित 5/1 शांति निकेतन आवास पहुंची थी और वह वहां 13 घंटे से अधिक समय तक रही। इस दौरान उन्होंने परिसर की तलाशी ली थी।

 

कौन है हेमंत सोरेन

Hemant Soren : हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हैं. वह पूर्व केंद्रीय मंत्री और आदिवासी नेता शिबू सोरेन के बेटे हैं. हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त 1975 को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में हुआ था. हेमंत सोरेन ने 1990 के दशक में एमजी हाई स्कूल, पटना से मैट्रिक की परीक्षा पास की. इसके बाद उन्होंने रांची के बीआईटी मैकेनिकल इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लिया. कुछ कारणों से वह अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी नहीं कर सके. कुछ समय बाद उनकी शादी कल्पना से हुई. इस समय इनके दो बेटे है. हेमंत सोरेन के परिवार में दो भाई और एक बहन भी हैं.


हेमंत सोरेन ने साल 2005 में पहली बार दुमका नामक स्थान से विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन इसमें हार मिली थी. 

24 जून 2009 को वह राज्यसभा सदस्य बने, जिसके बाद 23 सितंबर 2009 को उन्हें विधायक के रूप में चुना गया.

11 सितंबर 2010 कोे वे झारखंड के डिप्टी सीएम बने. 8 जनवरी 2013 तक लगातार डिप्टी सीएम पद पर रहे.

2013 में वह झारखंड राज्य के युवा मुख्यमंत्री बने और दिसंबर 2014 तक इस पद पर रहे.

साल 2019 में दोबारा झारखंड के सीएम बने थे. तब से इस पद पर वो बने हुए थे.

31 जनवरी 2024 को हेमंत सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. 

31 जनवरी 2024 को हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार किया. 

    follow google newsfollow whatsapp