जम्मू-कश्मीर: खाई में गिरे सेना के तीन जवान!

Jammu and Kashmir: कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक गश्त के दौरान सेना के तीन जवान गहरी खाई में गिर गए। तीनों जवानों की मौत हो गई।

CrimeTak

11 Jan 2023 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:33 PM)

follow google news

सुनील जी भट्ट के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में गश्त के दौरान तीन जवान खाई में गिर गए। तीनों के शवों को निकाल लिया गया है। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

कैसे हुई ये घटना?

ये घटना कुपवाड़ा जिले में हुई। माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास बर्फीले पहाड़ों पर जवान गश्त कर रहे थे। तभी ये हादसा हुआ। तीनों के शव को निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक जेसीओ और दो ओआर शामिल हैं।

ऐसा नहीं है कि जवानों को इस बात का पता नहीं होता ऐसी परिस्थितियों से कैसे निपटा जाए?, लेकिन फिर भी ये हादसा हो गया।

यहां अक्सर हिमस्खलन होता रहता है। कई बार जवान हिमस्खलन के बावजूद बच कर निकले हैं, लेकिन इस बार इन जवानों की किस्मत खराब थी।

Delhi Bawana Crime: होटल के कमरे से मिले लड़का-लड़की के शव!

    follow google newsfollow whatsapp