IT Raids at Congress MP Dheeraj Sahu : कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और कारोबारी धीरज साहू के ठिकानों से अब तक 351 करोड़ रुपए जब्त किए जा चुके हैं। ये वो रुपए हैं, जो उन्होंने अपने ठिकानों पर सुरक्षित रखे हुए थे। एजेंसी ऐसा मान कर चल रही है कि कई और करोड़ कहीं छिपा कर रखे गए होंगे, जिसके बारे में अभी पता नहीं है।
3,51,0000000 रुपए! सांसद साहब कहां से आया इतना कैश?
IT Raids at Congress MP Dheeraj Sahu : कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और कारोबारी धीरज साहू के ठिकानों से अब तक 351 करोड़ रुपए जब्त किए जा चुके हैं।
ADVERTISEMENT

IT Raids at Congress MP Dheeraj Sahu
11 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 11 2023 9:50 AM)
सांसद धीरज के यहां आईटी की रेड चल रही है। ये रेड झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 9 ठिकानों पर चल रही है। आईटी की इस रेड में अब तक 351 करोड़ रुपए मिले हैं।
ADVERTISEMENT
ये रेड 6 दिसंबर से चल रही है। धीरज साहू शराब कारोबारी हैं। ये छापेमारी उनकी कंपनी बौद्ध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड से जुडे़ ठिकानों पर हो रही है। उनकी ओडिशा में शराब बनाने की कई फैक्ट्रियां हैं। साहू ग्रुप पर टैक्स चोरी का आरोप है। कैश की गिनती के लिए आईटी और विभिन्न बैंकों की लगभग 80 अधिकारियों की 9 टीमें जुटी हुई हैं। ये 24 घंटे काम कर रही है।
इसको लेकर एक तरफ जहां सियासत हो रही है, दूसरी तरफ तमाम सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि इस कैश का क्या कोई हिसाब है भी या नहीं?
छापेमारी झारखंड में भी हुई है। आयकर विभाग ने ओडिशा के बोलनगीर और संबलपुर में, जबकि झारखंड में धीरज साहू के पैतृक आवास पर रेड डाली। झारखंड में रांची और लोहरदगा स्थित प्रतिष्ठानों में भी छापेमारी की गई। सवाल ये है कि
इतनी रकम क्या सिर्फ बिजनेस से ही अर्जित की गई है या फिर माजरा कुछ और भी है?
दूसरा, इतना बड़ी रकम घर में और दूसरी जगहों पर क्यों रखी गई थी?
क्या इसे ठिकाने लगाने की प्लान था?
आईटी विभाग मामले की जांच कर रहा है।
ADVERTISEMENT
