USA Indian Student Attacked : अमेरिका के इंडियाना राज्य में एक हमलावर ने 24 वर्षीय भारतीय छात्र को चाकू घोंप दिया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना की अजीब सी वजह सामने आई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अमेरिका में भारतीय छात्र पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
अमेरिका के इंडियाना राज्य में एक हमलावर ने 24 वर्षीय भारतीय छात्र को चाकू घोंप दिया।
ADVERTISEMENT

प्रतिकात्मक तस्वीर
01 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 1 2023 11:15 AM)
‘एनडब्ल्यूआईयू टाइम्स’ की खबर के अनुसार, रविवार सुबह इंडियाना के वालपराइसो शहर में एक सार्वजनिक जिम में 24 वर्षीय हमलावर जॉर्डन एंड्रैड ने वरुण पर चाकू से हमला कर दिया था। अधिकारी मामले में अभी जांच कर रहे हैं।
ADVERTISEMENT
घटना के बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर घातक हथियार से हमला करने और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है।
खबर में कहा गया है, ‘‘हमलावर ने वरुण पर चाकू से हमला किया था। चोट की गंभीरता के कारण उसे फोर्ट वेन अस्पताल ले जाया गया और कथित तौर पर उसके बचने की संभावना कम है। हिंसक हमले के बाद वरुण की हालत गंभीर बताई जा रही है।’’
हमलावर एंड्रैड ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन सुबह जिम में वह मालिश के लिए गया था। मालिश कराने के लिए वह मालिश कक्ष में चला गया, जहां उसने अन्य व्यक्ति को देखा जिसे वह नहीं जानता था और अनजान व्यक्ति को देखकर उसे ‘‘थोड़ा अजीब’’ लगा।
पुलिस ने कहा, ‘एंड्रैड को लगा कि उसे उक्त व्यक्ति से खतरा है, इसलिए उसने पर हमला कर दिया।' पुलिस मामले की जांच कर रही है।
PTI
ADVERTISEMENT
