Independence Day: 'देश 5 G की तरफ बढ़ रहा है'

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज लाल किले की प्राचीर से 9वीं बार देश को संबोधित किया। वे बोले - देश 5 G की तरफ बढ़ रहा है।

CrimeTak

15 Aug 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:24 PM)

follow google news

देश 5 G की तरफ बढ़ रहा है

Independence Day: लाल किले की प्राचीर से देश वासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जय जवान, जय किसान के साथ जय अनुसंधान पर जोर की जरूरत है। UPI का बढ़ता प्रभाव इसका एक प्रमाण है। देश 5 G की तरफ बढ़ रहा है। गांवों में आप्टिकल फाइबर का जाल बिछ रहा है। भारत के लिए यह टेक्नोलॉजी का दशक है। स्पेस मिशन, ओशन मिशन में भी आगे बढ़ रहा है।

Independence Day: पीएम मोदी ने कहा, 'देश आजादी के 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। महात्मा गांधी का आखिरी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का सपना था, मैंने अपने महात्मा गांधी के सपने को पूरा करने के लिए खुद को समर्पित किया है।'

सामूहिक चेतना का पुनर्जागरण

लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा, 'हमारे देशवासियों ने भी उपलब्धियां हासिल की हैं, पुरुषार्थ किया है, हार नहीं मानी है और संकल्पों को ओझल नहीं होने दिया है। हमने पिछले दिनों देखा है, हमने एक और ताकत का अनुभव किया है। भारत में सामूहिक चेतना का पुनर्जागरण हुआ है। आजादी का अमृत अब संकल्प में बदल रहा है। सिद्धि का मार्ग नजर आ रहा है।'

दुनिया की नजर भारत के योग पर जाती है

जब हम अपनी धरती से जुड़ेंगे तभी तो ऊंचा उड़ेंगे, तभी विश्व को भी समाधान दे पाएंगे। हम प्रकृति से प्रेम करना जानते हैं। हमारे पास ग्लोबल वॉर्मिंग की समस्या के समाधान का रास्ता हमारे पास है। हमारे पूर्वजों ने हमें दिया है। जब दुनिया होलिस्टिक हेल्थ केयर की चर्चा करती है, तो दुनिया की नजर भारत के योग पर जाती है। भारत के आयुर्वेद पर जाती है। जब व्यक्तिगत तनाव की बात होती है तो विश्व को भारत का योग दिखता है, जब सामूहिक तनाव की बात होती है विश्व को भारत की पारिवारिक व्यवस्था दिखती है।

आत्मनिर्भर भारत का संकल्प

75 साल बाद पहली बार भारत में बने हॉविट्जर तोप का इस्तेमाल लाल किले पर सलामी के लिए के लिए किया गया। पीएम ने कहा कि गैरजरूरी विदेशी सामान और उपकरणों के आयात पर रोक पर प्रयास करना होगा। विदेशी खिलौनों के आयात भी भारी कमी आई है, क्योंकि बच्चों ने भी इन्हें नकार दिया है।

    follow google newsfollow whatsapp