दिव्येश सिंह/मुस्तफा शेख के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
...जब अमित शाह के आसपास घूम रहा था ये शख्स!
Home Minister Security Lapse: अमित शाह के मुंबई दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। एक शख्स गृहमंत्री के आसपास घूम रहा था। वो आंध्र प्रदेश के सांसद का PA है। उसे गिरफ्तार कर लिया है।
ADVERTISEMENT

08 Sep 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:26 PM)
Home Minister Security Lapse: गृह मंत्री अमित शाह के हाल ही में हुए मुंबई दौरे में सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। एक शख्स काफी देर तक अमित शाह के आस पास घूमता दिखा। यह शख्स आंध्र प्रदेश के एक सांसद का PA बताया जा रहा है। हालांकि सवाल ये भी खड़ा हो गया है कि आखिर सुरक्षा कर्मियों को इतनी देर में ही क्यों नहीं पता चला कि ये शख्स गृह मंत्री के आसपास घूम रहा है ?
ADVERTISEMENT
मुंबई पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को हेंमत पवार नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। वह मुंबई स्थित मालाबार हिल में स्थित डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के आवास पर गृह मंत्री अमित शाह की यात्रा के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहा था। आरोपी 32 साल का है। उसके हाथ में गृह मंत्रालय का बैंड भी था। सवाल ये उठता है कि आखिर उसके पास गृह मंत्रालय का बैंड कैसे आया ?
पुलिस को आशंका है कि हेमंत किसी व्यक्ति को यह दिखाना चाहता था कि वह वरिष्ठ नेताओं के कितने करीब है और वह गृह मंत्रालय में काम करता है। दरअसल, अमित शाह मंगलवार को मुंबई दौरे पर पहुंचे थे।
ADVERTISEMENT
