Delhi Police: गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर!

CHIRAG GOTHI

30 Aug 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:25 PM)

HM Visited Delhi Police Headquarters: गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे। ये पहला मौका है, जब पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा के नए सीपी बनने के बाद गृहमंत्री मुख्यालय आए हैं।

CrimeTak
follow google news

HM Visited Delhi Police Headquarters: गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को जयसिंह रोड स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे। ये पहला मौका है, जब पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा के नए सीपी बनने के बाद पहली बार गृहमंत्री मुख्यालय आए हैं। इस दौरान दिल्ली पुलिस के सीनियर पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें...

इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की। उन्हें Law and Order से संबंधित जानकारियां दी गई। साथ साथ उन्हें विभिन्न सुरक्षा संबंधी बिंदुओं को लेकर ब्रीफ भी किया गया। साथ साथ CWG व अन्य खेल प्रतिस्पर्धाओं में मेडल जीतने वाले पुलिसकर्मियों/पुलिस वार्ड्स को भी गृहमंत्री ने सम्मानित किया।

इस दौरान गृहमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि पुलिस को जनता की समस्याएं ज्यादा से ज्यादा सुलझनी चाहिए।

    follow google newsfollow whatsapp