Howrah Crime News: झारखंड की एक एक्ट्रेस (Actress) की गोली मारकर हत्या (Shot Dead) किए जाने का मामला सामने आया है। एक्ट्रेस का नाम रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया है। आलिया ने झारखंड की कई फिल्मों और एलबम में काम किया है। रिया उर्फ आलिया की उम्र 22 साल थी।
Kolkata Crime: अभिनेत्री ईशा आलिया की हत्या, बदमाशों ने मारी गोली, कार से जा रही थी कोलकाता
28 Dec 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:32 PM)
West Bengal Crime: जानकारी के मुताबिक ईशा आलिया अपने पति प्रकाश कुमार और तीन साल की बेटी के साथ कोलकाता जा रही थीं, तीनों कार में सवार थे जब ये घटना हुई।
ADVERTISEMENT
आलिया की हत्या पश्चिम बंगाल के हावड़ा में सुबह के वक्त तब की गई जब वो अपने पति व बेटी के साथ कोलकाता जा रही थीं। यह घटना रांची-कोलकाता मार्ग पर हुई। आलिया के पति प्रकाश कुमार ने पुलिस को बताया कि इस वारदात को लुटेरों ने अंजाम दिया है।
ADVERTISEMENT
प्रकाश ने बयान में बताया कि महिषरेखा पुल के पास सुबह 6 बजे उनकी कार को रोका गया और तीन बदमाशों ने कार को चारों तरफ से घेर लिया। बदमाशों के हाथों में पिस्तौल थीं। कार रोकते ही बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश शुरु कर दी। लूटपाट कर रहे बदमाशों से आलिया भिड़ गईं और बदमाशों ने आलिया को गोली मार दी।
इस फायरिंग में आलिया की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद किसी को अपने आसपास नहीं देखने पर आलिया के पति प्रकाश गाड़ी चलाते हुए राजापुर थाना पिरतल्ला पहुंचे और स्थानीय पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी है। पुलिसकर्मियों की मदद से आलिया को तुरंत उलुबेरिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आलिया के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अफसरों का कहना है कि पुलिस इलाके के सभी सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कि आलिया के पति प्रकाश भी पुलिस के शक के दायरे में हैं उनके बयान को क्रास चेक किया जा रहा है। गौरतलब है कि प्रकाश भी क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में और अलबम बनाने का काम करते हैं। अफसरों का कहना है कि कार की भी फॉरेंसिक जांच की जा रही है। जहां ये घटना होने की बात की जा रही है वहां भी लोगों से पूछताछ की जाएगी।
ADVERTISEMENT