सुरेंद्र सिंह के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
हरियाणा: राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल, हरियाणा सरकार ने की मंजूर
Ram Rahim: रेपिस्ट बाबा गुरमीत राम रहीम को फिर 30 दिनों की पैरोल मिल गई है।
ADVERTISEMENT

Ram Rahim: रेपिस्ट बाबा गुरमीत राम रहीम को फिर 30 दिनों की पैरोल मिल गई है।
20 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 20 2023 2:00 PM)
Ram Rahim: रेपिस्ट बाबा गुरमीत राम रहीम को फिर 30 दिनों की पैरोल मिल गई है। हरियाणा सरकार ने इसे मंजूर कर लिया है। इससे पहले भी कई बार बाबा राम रहीम को पैरोल मिल चुकी है।
ADVERTISEMENT
इससे पहले पैरोल के दौरान उसने अपना म्यूजिक वीडियो भी लॉन्च किया था। दो साध्वियों के साथ रेप और दो हत्याओं के मामलों में सुनारिया की रोहतक जेल में राम रहीम सजा काट रहा है।
असल में हरियाणा सरकार गुरमीत राम रहीम को हार्ड कोर क्रिमिनल नहीं मानती, लेकिन भविष्य में राम रहीम को किसी तरह कोर्ट हार्डकोर क्रिमिनल घोषित भी कर देती है तो उसे कुछ शर्तों के साथ पैरोल मिल जाएगी।
1988 से लेकर नए कानून के बनने तक यानी 34 सालों के बीच किसी हार्डकोर क्रिमिनल को पैरोल या फर्लो देने के लिए कानून नहीं था, लेकिन 2022 वाले इस नए कानून में कुछ शर्तो के साथ पैरोल मिल सकती है। गुरमीत राम रहीम को अब तक 6 से ज्यादा बार पैरोल मिल चुकी है।
ADVERTISEMENT
