Gujarat Morbi Cable Bridge Collapse Update: मोरबी में पूछताछ के बाद पुलिस ने 9 लोगों (Nine) को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। जबकि कई लोग अभी भी पुलिस की हिरासत में जिनसे पूछताछ की जा रही है। मोरबी ब्रिज हादसे को लेकर 9 लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही थी पूछताछ के बाद पुलिस ने 9 को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों का मेडिकल करवाया है।
Morbi Bridge: मोरबी हादसे में 9 गिरफ्तार, कई हिरासत में लिए गए
Cable Bridge Collapse Update: मोरबी में पूछताछ के बाद पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि कई लोग अभी भी पुलिस की हिरासत में जिनसे पूछताछ की जा रही है।
ADVERTISEMENT

31 Oct 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:29 PM)
आरोपियों को सुरक्षा के बीच पुलिस मोरबी सिविल अस्पताल लेकर गई। यह वो लोग हैं जिनपर अलग अलग तरह की अनियमितताओं का आरोप हैं। माना जा रहा है कि पुलिस अभी और भी गिरफ्तारियां करेगी। पुलिस ने गुजरात के मोरबी शहर में केबल पुल के रखरखाव और संचालन का काम देखने वाली एजेंसियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी।
ADVERTISEMENT
मोरबी नगर पालिका के मुख्य अधिकारी संदीपसिंह जाला ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि शहर में घड़ियां और ई-बाइक निर्माता ओरेवा समूह को पुल के नवीनीकरण और संचालन का ठेका दिया गया था। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या की सजा) और 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
रविवार शाम मोरबी में मच्छु नदी पर बने केबल पुल के गिरने से कम से कम 141 लोगों की मौत हो गई। जबकि 70 से ज्यादा लोग अब भी घायल हैं। घायलों का इलाज जारी है। हादसे से 5 दिन पहले ही 25 अक्टूबर को इस ब्रिज को आम लोगों के लिए खोला गया था। एक बार में पुल पर 100 लोगों की क्षमता बताई जा रही है। मगर हादसे के दौरान 500 से ज्यादा लोग पुल पर पहुंच गए थे।
ADVERTISEMENT
