गोपी घांघर के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
GUJARAT MISHAP : मोरबी में नमक फैक्ट्री की दीवार गिरी, 12 लोगों की मौत, PM ने जताया दुख
GUJARAT MISHAP : मोरबी में नमक फैक्ट्री की दीवार गिरी, 12 लोगों की मौत, PM ने जताया दुख DO READ MORE AND LATEST CRIME STORIES AT CRIME TAK WEBSITE.
ADVERTISEMENT

18 May 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:18 PM)
GUJARAT MISHAP : गुजरात के मोरबी में हलवद जीआईडीसी में नमक के कारखाने की दीवार गिर गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। अभी और लोगों के दबे होने की आशंका है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मोरबी में दीवार गिरने का हादसा हृदय विदारक है।
ADVERTISEMENT
कैसे हुई वारदात ?
हादसे के बाद मोरबी के जिला कलेक्टर मौके पर पहुंचे। हलवद की जीआईडीसी में सागर सॉल्ट बनाने वाली कंपनी में नमक बोरी में भरने का काम चल रहा था। उसी वक्त अचानक दीवार गिर गई। हादसे में 12 मजदूरों की मौत हो गई। मलबा हटाने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि दबे लोगों को जल्दी से जल्दी बाहर निकाला जा सके।
घटनास्थल के वीडियो आए सामने
मोरबी की नमक फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद घटनास्थल के कई वीडियो भी सामने आई हैं। इनमें देखा जा सकता है कि दीवार गिरने से वहां लगीं नमक की बोरियों की छल्ली गिर गईं। इसमें कई लोग दब गए।
ADVERTISEMENT
