गोपी घांघर के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
GUJARAT CONGRESS LEADER VIRAL VIDEO : पूर्व मुख्यमंत्री का बेटा दूसरी औरत के साथ पकड़ा गया!
GUJARAT CONGRESS LEADER : गुजरात के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी (BHARAT SINGH SOLANKI) पर उनकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि उनके पति का दूसरी महिला से संबंध है।
ADVERTISEMENT

01 Jun 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:19 PM)
GUJARAT CONGRESS LEADER VIRAL VIDEO : गुजरात के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री रहे भरत सिंह सोलंकी को उनकी पत्नी ने एक दूसरी महिला के साथ पकड़ लिया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो उनकी पत्नी रेशमा पटेल ने बनवाया है। भरतसिंह सोलंकी पर रेशमा पटेल ने आरोप लगाया है कि वो अन्य महिलाओं के साथ रिश्ते रखते हैं। भरतसिंह सोलंकी पूर्व मुख्यमंत्री माधवसिंह सोलंकी के बेटे हैं। रेशमा और भरतसिंह की कानूनी लड़ाई को लेकर दोनों ने एक दूसरे को अखबार के जरिए कई बार नोटिस भेजा है।
ADVERTISEMENT
हाल ही में रेशमा पटेल को खबर मिली कि उनके पति महिला के साथ होटल में एक कमरे में है। इस बीच रेशमा पटेल कुछ लोगों को साथ लेकर वहां पहुंची। वहां उन्हें एक महिला मिली। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेशमा महिला को गुजराती भाषा में कुछ कहते हुए नजर आ रही हैं और उसे एक थप्पड़ भी मारती हैं।
रेशमा पटेल के साथ गए लोग महिला का वीडियो बनाते हैं। महिला किसी तरह से अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करती है, इतने में रेशमा महिला के करीब जाकर उसे एक थप्पड़ जड़ देती हैं।
ADVERTISEMENT
