नाबालिग ने बॉयफ्रेंड की खातिर किया सहेली का मर्डर, क्राइम पेट्रोल को देख बनाई प्लानिंग

GOPAL SHUKLA

06 Feb 2024 (अपडेटेड: Feb 6 2024 9:35 AM)

friend killed for boyfriend: पुलिस ने एक हत्या की गुत्थी सुलझाई जिसमें एक सहेली को पकड़ा जिसने बॉयफ्रेंड के लिए सहेली का मर्डर किया था।

बॉयफ्रेंड के लिए सहेली की हत्या

बॉयफ्रेंड के लिए सहेली की हत्या

follow google news

Rajasthan Murder: राजस्थान के बांसवाड़ा से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। ये किस्सा जिसने भी सुना उसके होश उड़ गए। एक क्राइम सीरियल को देखकर एक लड़की ने बॉयफ्रेंड को पाने के चक्कर में अपनी ही सहेली की हत्या कर दी। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर लड़की ने हत्या की सारी प्लानिंग की थी। 

नाबालिग का किस्सा हैरान करने वाला

यह भी पढ़ें...

पुलिस ने मीडिया के सामने आकर बांसवाड़ा के सल्लापेट इलाके में हुई एक हत्या की गुत्थी का खुलासा किया तो सभी हैरत में पड़ गए। बकौल पुलिस एक नाबालिग लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के संग सारा जीवन बिताने की गरज से अपनी ही सहेली का मर्डर कर दिया। 

मर्डर के बाद पहना दिए अपने कपड़े

बकौल पुलिस लड़की ने पहले अपनी सहेली का मर्डर किया और फिर उसे अपने कपड़े पहना दिए। और फिर उसकी लाश गांव के एक कुएं में डाल दी। सबसे हैरानी वाला पहलू तो ये है कि लड़की ने हत्या के बाद अपनी सहेली के चेहरे पर चाकू से कई वार किए थे ताकि उसके चेहरे की पहचान मिट जाए। 

घरवालों को धोखा देने की कोशिश

असल में ऐसा करने के पीछे उसका मकसद ये था कि उसके घरवाले यही समझें कि वो मर गई। जिससे वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ सुकून से रह सके। पर ऐसा हो न सका। कुएं से निकाले गए शव की पहचान जल्दी ही हो गई। तब पुलिस ने इस मामले को अपने ढंग से खंगालना शुरू किया और बिखरी हुई कड़ियों को जोड़कर आखिरकार पुलिस उस नाबालिग लड़की तक जा पहुँची जिसने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस की पूछताछ में ही उस लड़की और उसके बॉयफ्रेंड ने कबूल किया कि उन लोगों ने क्राइम पेट्रोल देखकर ही इस कत्ल की प्लानिंग की थी। 

मोबाइल से मिली लोकेशन

बकौल पुलिस असल में जिस समय हत्या की तफ्तीश हो रही थी तभी मरने वाली लड़की की सहेली भी घर से लापता नज़र आई। पुलिस को ये बात जरा अखरी। तब पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। मोबाइल से उसकी लोकेशन का पता चल गया। पता चला कि वो बांसवाड़ा से गुजरात चली गई थी, क्योंकि मोबाइल की लोकेशन गुजरात में दिखा रही थी। साथ ही पुलिस ने उस लड़के की भी तलाश तेज कर दी, जो हत्या के बाद से ही गांव से गायब था। दोनों की ही लोकेशन गुजरात में मिली। तब पुलिस ने लोकेशन के आधार पर दोनों को गुजरात से पकड़ा और लेकर बांसवाड़ा पहुँचे। वहां दोनों से पूछताछ की। तब उस नाबालिग लड़की ने पुलिस के सामने अपने गुनाह का इकरार किया। 

क्राइम पेट्रोल देखकर की प्लानिंग

पुलिस के सामने ही उस लड़की ने ये भी कबूल किया कि जिस सहेली का मर्डर किया वो भी उसी लड़के से प्यारकरती थी और यहां तक कि उसने बॉयफ्रेंड का नाम अपने हाथ पर गुदवा रखा था। जिसे कत्ल के दौरान लड़की ने चाकू से इस कदर काटा ताकि बॉयफ्रेंड का नाम मिट जाए। पुलिस ने बताया कि जिस लड़के और लड़की को पुलिस ने पकड़ा है लड़का नौंवी का छात्र है जबकि लड़की दसवीं में पढ़ती है। औरदोनों ने ही क्राइम पेट्रोल सीरियल साथ में देखने के बाद हत्या की प्लानिंग की थी। 

    follow google newsfollow whatsapp