Amritsar Fire : अमृतसर के मजीठा रोड स्थित दवाइयों की फैक्ट्री में गुरुवार को आग लग गयी। आग की वजह से एक महिला समेत चार कर्मचारियों की मौत हो गई। इसके साथ ही सात लोग अभी तक लापता है। क्या ये लोग आग की चपेट में आ गए या फिर फैक्ट्री से समय रहते निकल गए, इसकी जांच की जा रही है। आग के कारण फैक्ट्री का एक हिस्सा जल कर राख हो गया। इस वजह से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ।
Video : अमृतसर की दवा फैक्ट्री में आग लगने से महिला समेत चार लोगों की मौत
Amritsar Fire: अमृतसर के मजीठा रोड स्थित दवाइयों की फैक्ट्री में गुरुवार को आग लग गयी।
ADVERTISEMENT

Amritsar Fire
06 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 6 2023 1:35 PM)
ये वाक्या देर रात को हुई। मजीठी रोड पर दवाइयों की एक फैक्ट्री है। रात करीब 11 बजे अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। तुरंत फायर विभाग को काल किया गया। देखते ही देखते आग फैलती चली गई। उस वक्त फैक्ट्री में कई कर्मी सो रहे थे। आग इतनी भयानक थी कि कुछ लोगों को निकलने का मौका ही नहीं मिला। आग की चपेट में केमिकल के ड्रम भी आए गए। इस वजह आग और फैल गई।
ADVERTISEMENT
कुछ देर के बाद मौके पर फायर बिग्रेड की 12 से ज्यादा गाडि़यां पहुंची। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। अभी भी कई लोग आग लगने की वजह से मिसिंग है। आग लगने की असल वजह क्या थी, इसकी जांच जारी है। मृतकों के नाम किशोर कुलविंदर सिंह, रानी, सुखजीत सिंह और गुरभेज सिंह हैं।
मृतकों के परिवार वालों ने फैक्ट्री के मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है और फैक्ट्री के बाहर धरना दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये कोई पहली मर्तबा नहीं है कि जब इस फैक्ट्री में आग लगी हो। इससे पहले साल 2020 में भी इस दवा फैक्ट्री में आग लगी थी।
Note : ये खबर क्राइम तक में internship कर रही निधि शर्मा ने लिखी हैं।
ADVERTISEMENT
