Rajiv Gandhi Killer Died: राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी संथन की चेन्नई में मौत

Rajiv Gandhi Killer Died: पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या में दोषी ठहराए गए और बाद में रिहा किए गए लोगों में से एक आरोपी संथन की बुधवार को चेन्नई के एक अस्पताल में मृत्यु हो गई।

आरोपी संथन

आरोपी संथन

28 Feb 2024 (अपडेटेड: Feb 28 2024 11:55 AM)

follow google news

Rajiv Gandhi Killer Died: पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या में दोषी ठहराए गए और बाद में रिहा किए गए लोगों में से एक आरोपी संथन की बुधवार को चेन्नई के एक अस्पताल में मौत हो गई। वो काफी समय से बीमार था। लीवर की खराबी के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कार्डियक अरेस्ट की वजह से उसकी मौत हुई है।

हत्या में शामिल संथान लिट्टे की खुफिया शाखा का सदस्य था। 1991 में पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की हत्या में रिहा किए गए सात दोषियों में से एक था। उसका असली नाम टी सुथेंद्रराजा था। उसे संथन के नाम से भी जाना जाता था। श्रीलंकाई नागरिक संथन को कुछ दिन पहले इलाज के लिए राजीव गांधी सरकारी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के डीन डॉ. वी. थेरानीराजन ने कहा, 'सुबह 7:50 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उसे लीवर की खराबी के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। आज तड़के, लगभग 4 बजे, उसे कार्डियक अरेस्ट हुआ, लेकिन सीपीआर से उसे पुनर्जीवित कर दिया गया। हालांकि बाद में लगभग 7:50 बजे उसका निधन हो गया।'

संथन उन तीन दोषियों में से एक था, जिनकी हत्या की साजिश में शामिल होने के लिए 1999 में सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा बरकरार रखी थी। इसके साथ-साथ जिन आरोपियों को सजा हुई थी, उनमें मुरुगन और पेरारिवलन भी शामिल थे। हालाँकि, तीनों को राहत दे दी गई थी। नवंबर 2022 में संथन को रिहा कर दिया गया था।

संथन को त्रिची में एक विशेष शिविर में रखा गया था। तमिलनाडु सरकार ने हाल ही में मद्रास उच्च न्यायालय को सूचित किया था कि श्रीलंका ने संथन को अपने देश लौटने के लिए अस्थायी यात्रा दस्तावेज जारी किए थे। 

    follow google newsfollow whatsapp