दिल्ली में तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी, 2 बच्चों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Delhiके सब्ज़ी मंडी इलाके में 3 मंज़िला बिल्डिंग गिरने 2 बच्चों की मौत हुई, कई लोगों के दबे होने की आशंका, राहत कार्य जारी, Get latest updates on crime in news in Hindi, crime stories on CrimeTak.
ADVERTISEMENT

13 Sep 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:05 PM)
दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में बिल्डिंग गिरने से वजह से वहां से गुजर रहे दो बच्चों की मौत हो गई है। मलबे से एक बुजुर्ग को निकाला गया है, जब कि अभी भी कुछ लोग दबे हो सकते है। बिल्डिंग के बेसमेंट में काम चल रहा था, उनके भी दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य चल रहा है। मौके पर एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस, पुलिस समेत तमाम एजेंसियां मौजूद है।
ADVERTISEMENT
ये घटना करीब साढ़े 11 बजे हुई। अचानक बिल्डिंग गिर गई। चश्मदीदों के मुताबिक अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। मलबे में कई गाड़ियां भी दबी हैं। इमारत ढहने के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई थी।
सीएम ने जताया दुख
इमारत ढहने की घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, ''सब्जी मंडी इलाके में इमारत गिरने का हादसा बेहद दुखद। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है, ज़िला प्रशासन के माध्यम से मैं खुद हालात पर नज़र बनाए हूं।''
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पांच फायर टेंडर गाड़ियां पहुंची। यह इमारत मलकागंज के नजदीक, दिल्ली में रॉबिन सिनेमा के सामने स्थित थी। 3 मंज़िल इमारत में नीचे डेयरी की दुकान थी जो हाल में बिकी थी। उसमें रेनोवेशन का काम चल रहा था, जब बिल्डिंग गिरी तो आस पास की बिल्डिंग को भी नुक़सान पहुंचा।
ADVERTISEMENT
