सीकर जिले में पुलिस व डकैतों में गोलीबारी, मक्खन गिरोह का गुर्गा मारा गया

राजस्थान के सीकर जिले में आभूषण की दुकानों में डकैती कर भाग रहे कुछ लोगों की पुलिस के साथ गोलीबारी हुई जिसमें एक आरोपी (डकैत) मारा गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

File Photo

File Photo

21 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 21 2023 2:30 PM)

follow google news

Rajasthan Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले में आभूषण की दुकानों में डकैती कर भाग रहे कुछ लोगों की पुलिस के साथ गोलीबारी हुई जिसमें एक आरोपी (डकैत) मारा गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर गांव में 8-10 लोग आभूषणों की पांच-छह दुकानों पर डकैती कर भाग रहे थे। सूचना मिलने पर बीकानेर, सीकर और चूरू जिलों के पुलिस दलों ने बृहस्‍पतिवार देर रात उनका पीछा किया।

रामगढ़ के थाना प्रभारी हेमराज मीना ने कहा, “पुलिस और आरोपियों के बीच गोलीबारी हुई और इस दौरान मक्खन गिरोह से जुड़े एक आरोपी सुरेश मीना की गोली लगने से मौत हो गई।”

उन्होंने बताया कि अन्य आरोपी भाग निकले और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

    follow google newsfollow whatsapp