Fire Crackers Recovered : नार्थ जिला पुलिस ने103 किलो पटाखे बरामद किए हैं। इस सिलसिले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी का नाम मशरूल है। वो मूलत: बिहार का रहने वाला है।
Fire Crackers Recovered: दीवाली से पहले भारी मात्रा में पटाखे बरामद
Fire Crackers Recovered: नार्थ जिला पुलिस ने103 किलो पटाखे बरामद किए हैं। इस सिलसिले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी का नाम मशरूल है। वो मूलत: बिहार का रहने वाला ह
ADVERTISEMENT

14 Oct 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:28 PM)
डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि गुरुवार देर रात हेड कांस्टेबल प्रहलाद, धनिष्ठ और सचिव गश्त कर रहे थे। उन्होंने तेलीवाड़ा इलाके में एक शख्स को सफेद रंग का प्लास्टिक का बैग हाथ में पकड़े हुए देखा। जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसके अंदर से पटाखे निकले। पूछताछ में उस शख्स ने बताया कि उसका नाम मोहम्मद मशरूल है।
ADVERTISEMENT
आरोपी ने बताया कि इन पटाखों को वो लखनऊ से दिल्ली में बेचने के लिए लाया था। बाकायदा उसने पटाखों को रखने के लिए गोदाम भी किराए पर लिया था। पुलिस ने गोदाम की भी जांच की लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। सदर बाजार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
दीवाली से पहले दिल्ली के तमाम डिस्ट्रिक में इस तरह की कार्रवाई जारी है।
ADVERTISEMENT
