किसान संगठनों का भारत बंद, दिल्ली-यूपी में अलर्ट पर पुलिस, कृषि कानूनों का विरोध जारी
कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों ने 6 बजे से शाम 4 बजे तक भारत बंद बुलाया, राजनीतिक दलों, संगठनों ने इस बंद का किया समर्थन, Get the latest crime stories, crime news in Hindi and more on Crime Tak
ADVERTISEMENT

28 Sep 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:06 PM)
पुलिस अलर्ट
ADVERTISEMENT
कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले एक साल से जारी किसानों का प्रदर्शन एक बार फिर सुर्खियों में है। किसान संगठनों ने आज यानी सोमवार को भारत बंद बुलाया था, जो शुरू हो चुका है। इसे कई राजनीतिक दलों ने भी समर्थन दिया है। किसान संगठनों द्वारा सोमवार सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक भारत बंद बुलाया गया है। इस दौरान दिल्ली, यूपी और आसपास के इलाकों में पुलिस अलर्ट पर है। करीब एक दर्जन से अधिक राजनीतिक दलों, संगठनों ने इस बंद का समर्थन किया है।
किसानों ने भारत बंद के दौरान दिल्ली, यूपी और हरियाणा में मुख्य तौर पर अपना प्रदर्शन तेज़ किया है। दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर, सिंधु बॉर्डर को किसानों ने जाम कर दिया है, जबकि दिल्ली-अमृतसर, दिल्ली-अंबाला समेत अन्य कई रास्तों पर भी किसानों ने जाम लगाया है। हरियाणा के बहादुरगढ़ में किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसान यहां बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंच गए हैं और रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बहादुरगढ़ में वकीलों ने भी अपना काम बंद किया है और भारत बंद का समर्थन किया है। उधर, कुरुक्षेत्र के शाहबाद में दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग को कृषि क़ानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बंद किया है।
ADVERTISEMENT
