जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए।

जांच जारी

जांच जारी

04 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 4 2023 9:05 PM)

follow google news

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ दिन में शुरू हुई जब सुरक्षा बलों ने वहां आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद कुज्जर में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया।

आतंकवादियों के शव बरामद

कश्मीर जोन पुलिस ने ‘एक्स’ (पूर्ववर्ती ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘‘दो आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ स्थल से मारे गए आतंकवादियों के शव बरामद किए जा रहे हैं। घेराबंदी और तलाशी अभियान अब भी जारी है। आगे की जानकारी दी जाएगी।’’ आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया था, जिस पर सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।

(PTI)

    follow google newsfollow whatsapp