गैंगस्टर अमन सिंह ने पहले ही अपनी जान को खतरा बताया था! कोयला तस्करों से थी सेटिंग, कई संपत्तियों का मालिक था अमन सिंह

Dhanbad Jail Murder: धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह को गोलियों से छलनी कर दिया गया।

Dhanbad Jail Murder Aman Singh

Dhanbad Jail Murder Aman Singh

04 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 4 2023 2:21 PM)

follow google news

Dhanbad Jail Murder Aman Singh : धनबाद जेल में अमन सिंह को गोलियों से छलनी कर उसकी हत्या कर दी गई। उसके शरीर में कुल छह गोली लगी है । घटना के बाद पूरी जेल में बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती कर दी गई है।

पहले ही बताया था अपनी जान को खतरा

गैंगस्टर अमन सिंह ने पहले ही अपनी जान को खतरा बताया था। 18 जुलाई 2022 को कोर्ट में पेशी के दौरान भी अमन सिंह ने अपनी जान को खतरा बताया था। 6 जून को इससे संबंधित अर्जी अदालत में दाखिल की गई थी।  

2010 में अपराध की दुनिया में रखा कदम, जब हुई मुन्ना बजरंगी से उसकी मुलाकात

अमन यूपी के अंबेडकर नगर का रहने वाला है। 2010 में उसके खिलाफ एक मुकदमा दर्ज हुआ था। उसे फैजाबाद जेल भेजा गया। वहां उसकी मुलाकात मुन्ना बजरंगी से हुई थी। इसके बाद मुन्ना के कहने पर उसने आजमगढ़ में एक डाक्टर को मौत के घाट उतार दिया था। उसके बाद वो लगातार जुर्म करता रहा।

पूर्व डिप्टी मेयर का भी किया मर्डर

इसके बाद उसने धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या कर दी थी। अमन के खिलाफ यूपी और धनबाद दोनों ही जगहों पर कई मामले दर्ज थे। कहा जाता है कि उसकी बिहार और यूपी के कोयला तस्करों से सेटिंग थी। वहां से उसने खूब पैसा कमाया। इसके अलावा उस पर रंगदारी के भी कई मुकदमे दर्ज हैं। उसकी यूपी, बिहार, धनबाद, नेपाल समेत कई जगहों पर कई संपत्तियां हैं।

सुरक्षा पर सवाल

जिस तरह से जेल के अंदर हथियार से मर्डर किया गया, उससे कई सवाल खड़े हो गए हैं। ये घटना देर रात हुई है। इसकी मेजिस्ट्रेट जांच भी शुरू हो गई है। आरोपी की शिनाख्त हो गई है,  उसे हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी का नाम आशीष है।

कैसे जेल के अंदर अपराधी हथियार ले आए ?

इस हत्याकांड के पीछे कौन सा गैंग है?

जानकारी मिलते ही धनबाद डीसी, एसएसपी समेत तमाम आलाधिकारी जेल पहुंच गए हैं। इस मामले में पुलिस की छानबीन जारी है। डीसी धनवाद वरुण रंजन ने बताया कि आरोपी की शिनाख्त कर ली गई है। पूरी साजिश का पता लगाया जा रहा है। अभी तक ऐसा लगता है कि एक आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। 

    follow google newsfollow whatsapp