Tihar: दिल्ली की तिहाड़ जेल के मुखिया संदीप गोयल को डीजी तिहाड़ के पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह संजय बेनीवाल को जेल का नया मुखिया बनाया गया है। इस बाबत गृह विभाग का आर्डर सामने आया है। संदीप गोयल पर आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने तमाम आरोप लगाए थे। उसने कहा था कि संदीप गोयल ने उससे करीब 12 करोड़ रुपए लिए थे। संदीप गोयल 1989 बैच के अफसर है। संजय बेनीवाल भी 1989 बैच के अफसर है।
तिहाड़ जेल के डीजी (जेल) संदीप गोयल को हटाया गया, संजय बेनीवाल होंगे नये डीजी तिहाड़
Tihar DG Sandeep Goyal Removed: दिल्ली की तिहाड़ जेल के मुखिया संदीप गोयल को डीजी तिहाड़ के पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह संजय बेनीवाल को जेल का नया मुखिया बनाया गया है।
ADVERTISEMENT

04 Nov 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:29 PM)
शुक्रवार सुबह इस बाबत एक आदेश जारी किया गया।
ADVERTISEMENT
संदीप गोयल को पुलिस मुख्यालय रिपोर्ट करने को कहा गया है। संजय बेनीवाल दिल्ली पुलिस में स्पेशल सीपी के पद पर आसीन थे। उन्हें Perception Management and Media Cell का मुखिया बनाया हुआ था। अब वो तिहाड़ के डीजी होंगे।
सुकेश की मदद करने के सिलसिले में तिहाड़ के 80 से ज्यादा अफसर जांच के घेरे में आए थे। संदीप गोयल पर जेल में सुकेश की मदद करने का आरोप लगा था। अब ये फैसला लिया गया है।
क्या ये रूटीन ट्रांसफर है या फिर इसके पीछे वजह कुछ और ?
संदीप गोयल के खिलाफ आरोप जरूर लगे, पर सबूत नहीं ?
क्या सुकेश के लेटर की वजह से हुआ तबादला, जिसमें उसने तमाम आरोप लगाए थे ?
क्या संदीप गोयल की जेल मंत्री सत्येंद्र जैन से साठगाठ थी ?
सत्येंद्र जैन पर भी 10 करोड़ रुपए लेने के आरोप लगे हैं ?
ADVERTISEMENT
