चाकू से नहीं ज़हर देकर की जानी थी टिल्लू ताजपुरिया की हत्या, तिहाड़ जेल का खौलता खुलासा!

TANSEEM HAIDER

12 May 2023 (अपडेटेड: May 12 2023 11:27 AM)

Delhi Tihar Murder Exclusive: गोगी की हत्या का बदला लेने के लिए लॉरेंस गैंग जेल के कुक के जरिए टिल्लू ताजपुरिया को खाने में साइनायड जहर दे कर मारना चाहता था।

जांच जारी

जांच जारी

follow google news

Delhi Tihar Murder Exclusive: एशिया की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का खौफनाक मंजर पूरी दुनिया ने देखा। टिल्लू को जेल में उसकी बैरक के बाहर मौत के घाट उतार दिया गया। इस पूरे मामले की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के जरिए बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

दरअसल टिल्लू के चार कातिल दीपक उर्फ तीतर, योगेश उर्फ टुंडा, राजेश और रियाज खान स्पेशल सेल की हिरासत में हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गोगी की हत्या का बदला लेने के लिए लॉरेंस गैंग जेल के कुक के जरिए टिल्लू ताजपुरिया को खाने में साइनायड जहर दे कर मारना चाहता था ताकि किसी को कानोंकान खबर ना हो। 

यह भी पढ़ें...

जेल में सायनाइड का इंतजाम 

प्लानिंग के तहत लॉरेंस गैंग ने जेल में सायनाइड का इंतजाम भी कर लिया था और जहर खाने में मिला दिया गया था। बस अब ये जहर वाला खाना टिल्लू ताजपुरिया को सर्व किया जाना था। इसी दौरान ये खबर गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को लगी और जग्गू ने चुपटाप टिल्लू ताजपुरिया को जहर वाले खाने की बात बता दी। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि जहर की जानकारी मिलने के बाद टिल्लू ने कई दिनों तक खाना नहीं खाया था।

जग्गू भगवानपुरिया ने खोला राज़

यहां पर लॉरेंस गैंग टिल्लू की हत्या में चूक गया। यही वजह है कि जग्गू और लॉरेंस में दरार और बढ़ गई।  हाल ही में मार्च के महीने में पंजाब के तरनतारन की जेल में हुई गैंगवार में जग्गू भगवानपुरिया के 2 खास गुर्गे मारे गए थे इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस और गोल्डी गैंग ने ली थी। दरअसल लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया एक जमाने में करीबी दोस्त होते थे। अब एक दूसरे की जान के प्यासे हो गए हैं। 

 

जेल में गैंगवार का खतरा

 

पुलिस के सामने मारे चाकू

गौरतलब है कि ताजपुरिया की कथित तौर पर प्रतिद्वंद्वी गोगी गिरोह के चार सदस्यों- दीपक उर्फ तीतर, योगेश उर्फ टुंडा, राजेश और रियाज खान ने मंगलवार की सुबह हत्या कर दी थी। सोशल मीडिया पर तिहाड़ जेल का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया, जिसमेंदिखाया गया है कि गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर सुरक्षाकर्मियों के सामने उस वक्त भी हमला किया गया था, जब वे उसे चार कैदियों द्वारा चाकू मारने के बाद असपताल ले जा रहे थे।

तिहाड़ जेल ने एक्शन लिया

गौरतलब है कि 2 मई की सुबह करीब 6 बजे से लेकर 5 मिनट तक लगातार 4 से 5 हमलावरों ने टिल्लू ताजपुरिया पर हथियारों से हमला किया था। इसके बाद दूसरे सीसीटीवी से पता चला कि 10 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में भी टिल्लू पर हमला किया गया जिससे उसकी मौत हो गई थी. अब इस मामले में तिहाड़ जेल ने एक्शन लिया है। गौरतलब है कि टिल्लू ताजपुरिया, तिहाड़ में हाई रिस्क वार्ड में बंद था। सुबह साढ़े छह बजे करीब चार कैदियों ने उस पर हमला किया। जिन कैदियों ने टिल्लू ताजपुरिया को अपना निशाना बनाया उनकी पहचान भी हो गई है। दीपक तीतर ,योगेश टुंडा ,राजेश और रियाज खान नाम के कैदियों ने ताजपुरिया पर लोहे की रॉड से हमला किया। 

जेल में गैंगवार का खतरा

ये सभी जितेंद्र गोगी गैंग के गुर्गे बताए जा रहे हैं। ये अभी इसी वार्ड की पहली मंजिल पर बंद थे जबकि टिल्लू ग्राउंड फ्लोर पर था। जेल के अधिकारियों के मुताबिक ये हमला सुबह 6 :15 बजे हुआ। इन्होंने लोहे की ग्रिल तोड़कर उसे नुकीला किया और हमला कर दिया। इस हमले में टिल्लू की मौत हो गई जबकि एक कैदी रोहित बुरी तरह से घायल हो गया। टिल्लू ताजपुरिया पर 11 केस दर्ज हैं जिसमें 3 केस मर्डर के हैं। 2018 में टिल्लू ताजपुरिया और उसके गैंग के लोगों पर मकोका भी लगाया गया था। 

    follow google newsfollow whatsapp