Delhi Crime: पैसों के लिए बेटे ने किया मां-बाप पर जानलेवा हमला, पिता की मौत, मां गंभीर

Delhi Murder: कर्ज में डूबे बेटे को नहीं मिले सात लाख तो किया मां-बाप पर जानलेवा हमला, पिता की मौत, मां को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CrimeTak

07 Oct 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:28 PM)

follow google news

Delhi Parents Murder: दिल्ली वेस्ट जिले के हरि नगर इलाके में बेटे (Son) ने अपने बुजुर्ग माता (Mother) और पिता (Father) पर जानलेवा (Attacked) किया है। इस हमले में आरोपी के पिता की मौत (Death) हो गई और मां को गंभीर हालत में गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह वारदात बीती रात की है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक पिता पुत्र में पैसे को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद हथौड़े और धारदार चीज से बेटे ने बीवी के साथ मिलकर माता पिता पर जानलेवा हमला कर दिया।

07 अक्टूबर 2022 को पुलिस को खबर मिली कि हरिनगर में रहने वाले स्वर्णजीत सिंह जिनकी उम्र लगभग 65 वर्ष और उनकी पत्नी अजिंदर कौर (60) वर्ष है। दोनों सी-62 फतेह नगर के निवासी हैं और गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और लहुलुहान हालत में उनकी हालत बेहद गंभीर है।

पड़ोसियों ने दोनों घायलों को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया था जहां स्वर्णजीत सिंह को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया जबकि उनकी पत्नी अजिंदर कौर को गंभीर हालत में सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। आरोपी की पहचान स्वर्णजीत सिंह के बेटे जसदीप सिंह उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

हत्या के मकसद का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने आरोपी जसदीप से पूछताछ की। दरअसल बेटे जसदीप सिंह ने शेयर बाजार में 7 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ था और वह अपने माता-पिता से उन पैसे की मांग कर रहा था और इनकार करने पर शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे उन पर जानलेवा हमला कर दिया। मृतक स्वर्णजीत हरिनगर के कोरबारी थे।

    follow google newsfollow whatsapp