Delhi News: बलात्कार की पीड़िता का इंसाफ! आरोपी की हत्या की, सामने आया सीसीटीवी

CHIRAG GOTHI

22 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 22 2024 11:40 AM)

Delhi Sarita Vihar News: दिल्ली के सरिता विहार में रविवार को बलात्कार के आरोपी की पीड़िता के साथी ने ही हत्या कर दी।

प्रतिकात्मक तस्वीर

प्रतिकात्मक तस्वीर

follow google news

Delhi Sarita Vihar News: दिल्ली के सरिता विहार में रविवार को बलात्कार के आरोपी की पीड़िता के साथी ने ही हत्या कर दी। उसे चाकू से गोद डाला गया। इस घटना में पीड़िता के साथी के साथ-साथ खुद पीड़िता और उसकी मां और भाई भी शामिल थे। इस सिलसिले में पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है।

पीड़िता का इंसाफ!

यह भी पढ़ें...

डीसीपी राजेश देव के मुताबिक, रविवार देर रात 2 बज कर 52 मिनट पर सरिता विहार पुलिस को मर्डर की कॉल मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को पता चला कि घायल व्यक्ति को एम्स ले जाया गया है। पुलिस वहां पहुंची। पीड़ित की पहचान अक्षय उर्फ ​​करण भड़ाना के रूप में हुई। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इस सिलसिले में पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली।

पीड़िता के दोस्त की किया मर्डर!

जांच के दौरान इस सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई और उसका विश्लेषण किया गया, जिसमें एक लड़का (बाद में उसकी पहचान विशेष गुप्ता के रूप में हुई) चाकू मारते देखा गया और तीन अन्य व्यक्ति आरोपी की मदद कर रहे थे। बाद में पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट किया। इनके नाम रानी, मुस्कान, सनी और विशेष गुप्ता के रूप में हुई। विशेष संगम विहार इलाके का घोषित अपराधी है। पुलिस ने हथियार भी बरामद कर लिया है। मामले की जांच जारी है। जांच में पता चला कि अक्षय को मीटिंग के लिए बुलाया गया था। 21 अप्रैल की दोपहर पोस्ट ऑफिस मथुरा रोड, ओखला टैंक के पास युवती का दोस्त आया और आरोपी की हत्या कर फरार हो गया। घायल हालत में वह फुटपाथ पर मिला। इसके बाद उसकी अस्पताल में मौत हो गई।

2018 में दर्ज हुआ था रेप केस

पुलिस के मुताबिक, 2018 में बलात्कार का एक केस दर्ज हुआ था। इसमें अक्षय नाम का आरोपी शामिल था। आरोप है कि अक्षय महिला पर केस वापस लेने का दबाव डाल रहा था। युवती ने यह बात अपने दोस्त को बताई। इसके बाद योजना बनाकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

    follow google newsfollow whatsapp