Delhi News: शब-ए-बारात पर हुड़दंग किया तो खैर नहीं, 759 अधिकारी रखेंगे नज़र

TANSEEM HAIDER

06 Mar 2023 (अपडेटेड: Mar 6 2023 5:45 PM)

Delhi Police Traffic: शब-ए-बारात पर 759 यातायात अधिकारियों को पूरी दिल्ली के 283 प्रमुख स्थानों पर तैनात किया जाएगा।

हर चौराहे पर इंतजाम

हर चौराहे पर इंतजाम

follow google news

Delhi Shab-E-Barat News: मुस्लिम समुदाय 7/8 मार्च 2023 की रात 8 बजे से शब-ए-बारात का त्योहार मनाएगा, जिसमें दिल्ली और बाहर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के दिल्ली के विभिन्न कब्रिस्तानों और मस्जिदों में नमाज अदा करने की संभावना है। ये श्रद्धालु रात भर एक स्थान से दूसरे स्थान तक आवागमन करते हैं। दिल्ली पुलिस ने पर्याप्त यातायात व्यवस्था की है।

दिल्ली यातायात पुलिस सड़कों पर वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, यातायात के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने, पैदल चलने वालों को फुटपाथ पर रखने, श्रद्धालु व सड़क उपयोगकर्ताओं का मार्गदर्शन करने, मार्गों पर यातायात डायवर्जन,  दुपहिया वाहनों पर तेज और लापरवाही से ड्राइविंग या स्टंट के प्रदर्शन को रोकने के लिए के लिए 07 मार्च 2023 को रात 9 बजे से 08 मार्च 2023 के 6 बजे तक व्यापक यातायात व्यवस्था करेगी।  इसके लिए 759 यातायात अधिकारियों को पूरी दिल्ली के 283 प्रमुख स्थानों पर तैनात किया जाएगा। पी.सी.आर. और स्थानीय पुलिस दलों के साथ विशेष यातायात पुलिस जांच दल पूरी दिल्ली में विभिन्न सड़कों और प्रमुख चौराहों पर नशे में ड्राइविंग, रेड लाइट जंपिंग आदि की जांच करने के लिए तैनात किया जाएगा।

यह भी पढ़ें...

इसके अलावा, सड़क सुरक्षा पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय समिति के निर्देशों के अनुसार, शराब पीकर गाड़ी चलाने, लाल बत्ती कूदने, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने, खतरनाक ड्राइविंग और तेज गति के मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त कर लिया जाएगा और न्यूनतम 3 महीने की अवधि के लिए निलंबन का उत्तरदायी होगा। जिन वाहनों को नाबालिग व अनधिकृत व्यक्ति चलाते, स्टंट करते, बिना लाइसेंस के वाहन चलाते हुए पाए जाते है, उनके पंजीकृत मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

इसलिए, आम जनता को निम्नलिखित यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है:

 

  • शराब पीकर वाहन न चलायें।
  • निर्धारित गति सीमा का पालन करें।
  • यातायात सिग्नल का पालन करें।
  • अन्य वाहनों के साथ दौड़ या प्रतियोगिता में शामिल न हों।
  • खासकर दुपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनें और ट्रिपल राइडिंग से बचें।
  • लापरवाह, खतरनाक या टेढ़ी-मेढ़ी ड्राइविंग में शामिल न हों।
  • अवयस्कों, अनधिकृत व्यक्तियों को अपना वाहन चलाने की अनुमति न देना।
  • दुपहिया वाहनों पर स्टंट करने में लिप्त न हों।

 

दिल्ली यातायात पुलिस सभी मोटर चालकों से अपील करती है कि वे विशेष रूप से शराब पीकर गाड़ी चलाना, ओवर स्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट के सवारी करना, गलत तरीके से गाड़ी चलाना आदि यातायात उल्लंघन से बचें।

    follow google newsfollow whatsapp