दिल्ली के मोती नगर इलाके में पुलिसवाले पर चाकू से हमला, हमलावर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक पर बृहस्पतिवार देर रात एक व्यक्ति ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।

delhi police moti nagar assitant sub inspector injured

delhi police moti nagar assitant sub inspector injured

02 Jun 2023 (अपडेटेड: Jun 2 2023 12:55 PM)

follow google news

Delhi Police Moti Nagar Case : दिल्ली पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक को चाकू मार घायल कर दिया गया। इस सिलसिले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम आकाश है। 

अधिकारी ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक विक्रम सिंह पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में जखीरा फ्लाईओवर के नीचे एक चौकी पर तैनात थे। देर रात करीब एक बजे उन्होंने ‘‘संदिग्ध गतिविधि’’ देखकर एक व्यक्ति को रोका।

उन्होंने बताया कि जब सिंह व्यक्ति की तलाशी ले रहे थे तभी उस व्यक्ति ने सिंह के सीधे हाथ पर चाकू से हमला किया। सिंह को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।

वीर ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी ने हमला क्यों किया?

इनपुट - पीटीआई

    follow google newsfollow whatsapp