Delhi Murder Case: साहिल और निक्की का था गोवा जाने का प्लान, फिर ऐसा क्या हुआ?

Delhi Nikki Murder Case: दिल्ली में निक्की मर्डर को लेकर नए खुलासे हुए हैं। जांच में ये बात सामने आई है कि दोनों ने गोवा भागने का भी प्लान बनाया था।

NIKKI MURDER CASE

NIKKI MURDER CASE

15 Feb 2023 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:36 PM)

follow google news

Delhi Murder Case: दिल्ली में निक्की मर्डर को लेकर नए खुलासे हुए हैं। जांच में ये बात सामने आई है कि दोनों ने गोवा भागने का भी प्लान बनाया था। निक्की ने 9 फरवरी के टिकट भी बुक किए थे। ये भी पता चला है कि दोनों ने साथ में खुदकुशी का भी प्लान बनाया था, लेकिन साहिल ने आखिरी वक्त पर गोवा जाने से इनकार कर दिया। अब सवाल ये उठता है कि

जिस लड़की से वो इतना प्यार करता था, उसके साथ शादी करने से क्यों इनकार कर दिया ?

और उसने किसी और लड़की से शादी करने की हामी क्यों भर दी?

दरअसल, साहिल की शादी किसी और लड़की से तय हो गई थी। शादी 10 फरवरी को थी। इसी बात से निक्की खफा थी। जांच में ये भी पता चला है कि निक्की ने साहिल पर केस करने की भी धमकी दी। यहां सवाल ये भी उठता है कि

क्या निक्की उसे रिश्ते में बने रहने की धमकी दे रही थी ? इसलिए उसने परेशान होकर उसकी हत्या की।

9 फरवरी को साहिल की इंगेजमेंट हुई। इसके बाद निक्की ने उसे अपने फ्लैट पर मिलने के लिए बुलाया। दोनों की कार में कहासुनी हुई। उस वक्त निक्की साहिल की कार में बैठी थी। साहिल ने मोबाइल डेटा केबल से निक्की का गला घोंट दिया। इसके बाद वह निक्की के शव को लेकर मित्राऊ गांव में अपने ढाबे पर पहुंचा। ये ढाबा काफी दिनों से बंद था। साहिल ने निक्की के शव को फ्रिज में छिपा दिया। इसके बाद उसने शादी की।

चार दिनों के बाद ये मामला खुला और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया। 

 

    follow google newsfollow whatsapp