अरविंद ओझा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Delhi News: दिल्ली के नरेला में एक घर से मिली पति-पत्नी की लाश, जांच जारी
दिल्ली के नरेला इलाके में उस वक्त हड़कंप मंच गया, जब एक घर के अंदर से पति-पत्नी की लाश मिली।
ADVERTISEMENT

मौके की तस्वीर
28 Jun 2023 (अपडेटेड: Jun 28 2023 10:15 AM)
Delhi Narela Dead Bodies Found : दिल्ली के नरेला इलाके में उस वक्त हड़कंप मंच गया, जब एक घर के अंदर से पति-पत्नी की लाश मिली। दोनों की उम्र 30 से 35 साल के बीच की है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच जारी है।
ADVERTISEMENT
ये मामला स्वतंत्र नगर का है। सुबह घर में रहने वाले और लोगों ने पुलिस को इस घटना की इत्तिला दी। नरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम टीम को भी बुलाया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। क्या ये हत्या का मामला है या खुदकुशी का, जांच जारी है।
क्या किसी एक ने हत्या करने के बाद खुदकुशी की या दोनों ने साथ में ही खुदकुशी की, इसकी भी जांच जारी है। ये भी जांच की जा रही है कि मौके से कोई सुसाइड नोट तो बरामद नहीं हुआ। साथ-साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह का पता चल सकेगा। इस घटना के बाद आसपास के लोग हैरान है। अभी तक मामले में ज्यादा जानकारी मिल नहीं सकी। इस खबर के बारे में आपको अपडेट करेंगे।
ADVERTISEMENT
