Delhi Murder: इंस्टाग्राम पर फॉलोवर बढ़ाने और पोस्ट पर कमेंट को लेकर हुआ विवाद, दो की हत्या

Delhi Crime News: इंस्टाग्राम पर फॉलोवर बढ़ाने और पोस्ट पर कमेंट को लेकर विवाद के चलते दिल्ली में डबल मर्डर हुआ। इस सिलसिले में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। Read Crime story in Hindi on CrimeTak.in

CrimeTak

07 Oct 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:28 PM)

follow google news

Delhi Crime News: आज आपकी सफलता का पैमाना इस बात से निर्धारित किया जा रहा है कि आपके सोशल मीडिया पर कितने फॉलोवर्स है ? दूसरों के इतने ज्यादा फॉलोवर्स कैसे और क्यों है ? वो तो कुछ भी खास नहीं है, लेकिन फिर भी उसके फॉलोवर्स बढ़ते जा रहे हैं। ऐसी तमाम बातें आजकल लोग करते हैं। कई बार तो ये बातें भी सामने आई है कि कुछ लोग दूसरे से ठगी कर रहे हैं, ये कहकर कि वो आपके सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स बढ़वा सकते हैं। फिर इस बात पर भी विवाद हो रहा है कि सोशल मीडिया पर ये क्या लिख दिया ?

ठीक ऐसा ही एक मामला सामने आया है दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना इलाके से। यहां एक लड़की रहती थीं। उसकी दोस्ती साहिल नाम के लड़के से थी। ये दोस्ती दोनों की सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। दोनों इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक्टिव थे। एक- दूसरे की तस्वीरें लाइक करते थे। अचानक दोनों को एक-दूसरे की बातें अब पसंद आना बंद हो गया। इंस्टाग्राम पर फॉलोवर बढ़ाने और पोस्ट पर कमेंट को लेकर दोनों में विवाद हो गया। फिर क्या था लड़की की एगो हर्ट हुई और उसने साहिल की हत्या करने की प्लानिंग रच डाली। इसमें उसने अपने दो दोस्तों को शामिल किया।

क्राइम न्यूज़ : मुकंदपुर पार्ट 2 में रहने वाली इस लड़की ने साजिश के तहत दशहरे वाले दिन साहिल को मिलने के लिए बुलाया। साहिल अपने दोस्त के साथ वहां पहुंचा। मौके पर लड़की के दोस्त पहले से ही मौजूद थे। इस दौरान बदमाशों ने साहिल और उसके दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। इलाके में हंगामा मच गया। दोनों को आननफानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि युवती पहले भी कई बार इलाके के लोगों को धमका चुकी है। भलस्वा डेरी थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। कुछ बदमाशों को हिरासत में लिया गया है।

    follow google newsfollow whatsapp