Delhi Mayapuri Case: दिल्ली के मायापुरी में एएसआई शंभू दयाल की हत्या को लेकर अब केजरीवाली सरकार ने अच्छी पहल की है। केजरीवाल सरकार शंभू के परिवारवालों को एक करोड़ रुपए देगी। ध्यान रहे कि शंभू दयाल की झपटमार ने चाकू से गोद कर हत्या कर दी थी। इसका एक सीसीटीवी भी सामने आया था।
Delhi Mayapuri Police men Murder: एएसआई शंभू दयाल के परिवारवालों को केजरीवाल सरकार 1 करोड़ रुपए देगी!
Delhi Mayapuri Case: दिल्ली के मायापुरी में एएसआई शंभू दयाल की हत्या को लेकर अब केजरीवाली सरकार ने अच्छी पहल की है। केजरीवाल सरकार शंभू के परिवारवालों को एक करोड़ रुपए देगी।
ADVERTISEMENT

11 Jan 2023 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:33 PM)
ADVERTISEMENT
कैसे हुई थी ये वारदात?
वारदात 4 जनवरी को हुई थी। शाम चार बजे के आसपास शंभू एक महिला की शिकायत पर झपटमार अनीश को पकड़ने गए थे। वे महिला को साथ में लेकर दिल्ली रेवाड़ी रेलवे लाइन की ओर गए। यहां झुग्गियों में महिला ने आरोपी को पहचान लिया। शंभू ने उसे पकड़ लिया और उसे थाने ले जाने लगे। उसी दौरान बदमाश के चाकू छिपा रखा था और मौका पाकर उसने शंभू पर हमला कर दिया।
शंभू के पेट, कमर, गर्दन सहित कई जगह चाकू से वार किया गया। उन्हें लहुलूहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब ये सब हो रहा था, तो वहां मौजूद लोगों ने कुछ नहीं किया। या यूं कहे कि वो लोग डर गए थे। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी को पकड़ लिया।
शंभू राजस्थान के सीकर के रहने वाले थे। शंभू दिल्ली के मधु विहार इलाके में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी दो बेटियां एक बेटा है। उनका निधन बी एल कपूर अस्पताल में हुआ था।
ADVERTISEMENT
