Delhi jahangirpuri News: बगैर इजाजत के निकाली जा रही शोभा यात्रा

दिल्ली के जहांगीर पुर इलाके में रामनवमी को लेकर सुरक्षा सख्त है। यहां शोभा यात्रा निकाली जा रही है। बगैर इजाजत के जहांगीर पुरी में ये जुलूस निकाला जा रहा है। संवेदनशील इलाकों की ड्रोन से निगरानी हो रही है। यहां भारी फोर्स तैनात की गई है।

Delhi jahangirpuri News

Delhi jahangirpuri News

30 Mar 2023 (अपडेटेड: Mar 30 2023 12:05 PM)

follow google news

Delhi jahangirpuri News: दिल्ली के जहांगीर पुर इलाके में रामनवमी को लेकर सुरक्षा सख्त है। यहां शोभा यात्रा निकाली जा रही है। बैगर इजाजत के जहांगीर पुरी में ये जुलूस निकाला जा रहा है। संवेदनशील इलाकों की ड्रोन से निगरानी हो रही है। यहां भारी फोर्स तैनात की गई है।

 

गौरतलब है कि जहांगीर पुरी इलाके में पिछले साल शोभायात्रा निकाली गई थी। इस दौरान दो पक्षों के बीच तनाव फैल गया था।  इसी बात को ध्यान में रखते हुए इलाके में पुलिस का भारी बंदोबस्त है। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस के जवान सड़कों पर तैनात है। साथ साथ पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात है।

 

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी इलाके में रामनवमी शोभा यात्रा निकालने की इजाजत देने से इनकार कर दिया था। रामनवमी को लेकर पुलिस का कहना है कि शोभा यात्रा के आयोजक बाहरी है। ये लोग जहांगीरपुरी इलाके के नहीं है।


 

    follow google newsfollow whatsapp