Delhi Dwarka Baba Arrested : दुल्हनिया बाबा, बाबा ठरकी उर्फ गुरू घंटाल उर्फ विनोद कश्यप की कहानी पूरी फिल्मी हैं, ये अब यहां पहुंच चुका है!

Youtuber बाबा की कहानी

Delhi Dwarka Vinod kashyap

Delhi Dwarka Vinod kashyap

12 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 12 2023 12:30 PM)

follow google news

दिल्ली के इस बाबा की दुकान दिल्ली पुलिस ने की बंद

Delhi Dwarka Vinod kashyap : ये बाबा है या गुरु घंटाल! कभी ये अस्पताल में नौकरी करता था। इसकी सैलरी थी महज 25 हजार रुपए। अचानक इसके मन में आया कि क्यों न बाबा बना जाए। ये बिजनेस बढ़िया है। बस फिर क्या था? प्रवचन देना शुरू किया और लोग बहकते चले गए। धीरे-धीरे कमाई हुई तो दो मंजिला कोठी खड़ी कर दी और उसी में आश्रम बना दिया। सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गया, लेकिन कहते हैं न कि जब ज्यादा कमाई होना शुरू हो जाती है तो इंसान गलत काम करना शुरू कर देता है। बाबा विनोद कश्यप ने अपनी बाबागिरी की आड़ में गलत काम करना शुरू कर दिया।

कभी बन जाता दुल्हनिया!

मामला दिल्ली के द्वारका का है। बाबा विनोद कई दिनों से अपनी दुकान चला रहा था। धीरे-धीरे कोठी भी बना ली थी। यूट्यूब चैनल भी बना लिया। शुरू में महिलाएँ इसके पास अपनी समस्याएं लेकर आती थी और धीरे-धीरे ये महिलाओं से दोस्ती कर लेता था और फिर इसकी आड़ में गंदा खेल खेलता था।

कई महिलाओं को बनाया शिकार

उसने कई महिलाओं को अपना शिकार बनाया। पहले महिलाओं को नशीली गोलियां खिलाता, फिर रेप करता और फिर ब्लैकमेल करता। महिलाएं डर जाती और ये सिलसिला कई दिनों तक चलता रहा। इस ठरकी बाबा को ये नहीं पता था कि एक दिन इसके पाप का घड़ा जरूर फूटेगा।

पांच लाख दो, वरना दुख कभी नहीं जाएगे!

और हुआ भी ऐसा ही, कई महिलाएं थाने पहुंच गई। आपबीती बताई। पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और बाबा को धर लिया गया। बाबा माता मसानी चौकी दरबार के नाम से अपना आश्रम चला रहा था। ककरौला मोड़ निवासी महिला ने पुलिस शिकायत देकर आपबीती सुनाई। महिला ने बताया कि वो उससे दुख दूर करने के लिए 5 लाख रुपए मांग रहा था। महिला ने पैसे देने से मना किया तो उसे बाबा ने उसे अकेले बुलाया। महिला का आरोप है कि प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाया, जिससे वो बेसुध हो गई। फिर उसके साथ रेप किया।

तीन बच्चों के बाप ठरकी बाबा की दास्तां

तीन बच्चों के बाप विनोद ने फिर गंदा खेल खेलना शुरू किया। उसने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू किया। ऐसा उसने एकाध महिला के साथ नहीं, बल्कि कई महिलाओं के साथ किया। कइयों से रुपए ऐंठ लिए। अब वो अपनी सही जगह यानी जेल पहुंच गया है।  

बाबा तो Youtuber भी हैं

डीसीपी ए हर्षवर्धन के मुताबिक, बाबा का एक YouTube चैनल है, जिस पर 900 से अधिक वीडियो अपलोड हैं। करीब 34.8 हजार सब्सक्राइबर हैं। विनोद एक अस्पताल में काम करता था। उसे 25 हजार रुपए महीना मिलते थे। यहां उसने करीब 5 सालों तक काम किया। 

    follow google newsfollow whatsapp