Delhi crime : कैप्सूल में 15 करोड़ का जहर !

दिल्ली कस्टम ने एयरपोर्ट पर जब्त की 15 करोड़ मूल्य की कोकेन, लावारिस बैग के अंदर कैप्सूल में थी ड्रग्स, Get more latest crime news Hindi, drug news, and more exclusive photo gallery on CrimeTak.in

CrimeTak

14 Feb 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:13 PM)

follow google news

तनसीम हैदर के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

DELHI CUSTOM RECOVERED DRUGS : दिल्ली में कस्टम ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे से 15 करोड़ की लावारिस कोकीन बरामद की है। वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट पर ही दुबई से आए दो यात्रियों के पास से बड़ी मात्रा में सोना भी बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत 43 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

कैप्सूल में थी ड्रग्स !

दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन पर एक लावारिस बैग मिला। इसमें 12 पीले रंग के बड़े-बड़े कैप्सूल मिले। जब इन कैप्सूल को खोला गया तो पता चला कि इनमें ड्रग्स थी। इन कैप्सूल्स में कोकीन थी जिसकी अनुमानित कीमत 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कस्टम ने मामला दर्ज कर लिया है और एयरपोर्ट के तमाम सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

आईजीआई एयरपोर्ट पर ही कस्टम ने दो यात्रियों के पास से 43 लाख 63 हजार रुपये का सोना बरामद किया। ये यात्री दुबई से दिल्ली आए थे। इनके पास से दो नए आईफोन भी बरामद हुए हैं जिनकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है।

मुंबई में 60 करोड़ की ड्रग्स बरामद

मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जिम्बाब्वे की एक महिला को गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि ये महिला हरारे से मुंबई आई थी। महिला के पास से 1480 ग्राम वाइट क्रिस्टल ग्रेन्यूल्स यानी हेरोइन और मेथाम्प बरामद हुई है। जिम्बाब्वे की महिला के पास से बरामद ड्रग्स की कीमत करीब 60 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

    follow google newsfollow whatsapp