Delhi Crime News: देश की राजधानी में अगर मौसम (Weather) का पारा तेजी से नीचे गिर रहा है तो गुनाह (Crime) का ग्राफ उसी रफ्तार से तेजी से ऊपर की तरफ जा रहा है। यहां बदमाशों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जुर्म से वास्ता रखने वाले तेजी से गुनाह के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। और क़ानून के रखवाले बस लकीर पीटते नज़र आ रहे हैं।
Delhi Crime: गिरते पारे में क्राइम का ऊपर बढ़ता ग्राफ, बाइक सवार पर सवार होकर आई मौत
Delhi Crime: दिल्ली के बुराड़ी में हुई गोली मारने की एक सनसनीखेज घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप फैला हुआ है। दिल्ली में मोटरसाइकिल पर आए बदमाशों ने दो लोगों को गोली मारी, एक की मौत हो गई।
ADVERTISEMENT

29 Dec 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:32 PM)
ऐसा ही एक वाक्या दिल्ली के बुराड़ी (Burari) से सामने आया जब मोटरसाइकिल (Bike) पर आए अनजान बदमाशों ने कथित तौर पर दो युवकों को गोली मारी जिसमें एक की मौत हो गयी। जबकि गोली लगने से दूसरा घायल हो गया।
ADVERTISEMENT
Delhi Crime News: पुलिस ने बुधवार को बताया कि मृतक की पहचान मनोज के रूप में जबकि घायल की पहचान 25 वर्षीय राजा के रूप में की गयी है। दोनों यहां पिंकी चौधरी कॉलोनी के निवासी हैं। राजा का अभी लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार रात की है जब राजा और मनोज एक मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने उन दोनों का पीछा किया, उन पर गोली चलायी और फरार हो गए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार हो रहा था लेकिन बुधवार को मनोज की मौत हो गयी।’’उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह घटना पुरानी रंजिश का नतीजा है और षडयंत्रकारियों की पहचान कर ली गयी है।
Delhi Crime News: उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा संदेह है कि साजिशकर्ताओं ने पुराना हिसाब चूकता करने के लिए शूटरों को भेजा था। हमने घटना की सीसीटीवी फुटेज बरामद कर ली है। चूंकि, उस वक्त घना अंधेरा था और घना कोहरा भी था तो दृश्य साफ नहीं है।
हमारी जांच चल रही है और शूटरों की पहचान किए जाने की कोशिश की जा रही है।’’पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और शस्त्र कानून की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है।
ADVERTISEMENT
