दिल्ली के वजीराबाद में चाकू घोंपकर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime News: उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में आपसी रंजिश के कारण 24 वर्षीय एक युवक की उसके परिचित ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

23 Jun 2023 (अपडेटेड: Jun 23 2023 5:30 PM)

follow google news

Delhi Crime News: उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में आपसी रंजिश के कारण 24 वर्षीय एक युवक की उसके परिचित ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

युवक के सीने में घोंप दिया चाकू

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजकर 40 मिनट पर उन्हें घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पीड़ित को बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, पीड़ित को चाकू मारने के बाद आरोपी पास में इंतजार कर रहे अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, पीड़ित को सीने के नीचे चाकू मारा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

नशे के लिए हत्या

कलसी ने कहा, पूछताछ से पता चला कि पीड़ित मोहम्मद फैजान और आरोपी अब्दुल मशाद एक-दूसरे को एक साल से अधिक समय से जानते थे और वे कथित तौर पर अक्सर एक साथ मादक पदार्थ का सेवन करते थे। उन्होंने बताया कि नशीली पदार्थों के ऐसे ही सेवन के दौरान दोनों के बीच कथित विवाद हुआ था। पुलिस ने बताया कि पीड़ित के भाई मोहम्मद फाजिल की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

(PTI)

    follow google newsfollow whatsapp