गर्लफ्रेंड को सताया तो नाबालिग ने चाकू से गोदकर मार डाला, दिल्ली में कत्ल की सनसनीखेज वारदात

DELHI CRIME NEWS: दिल्ली पुलिस को खबर मिली थी कि भाटी माइंस में एक शख्स को चाकू मार दिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

17 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 17 2023 8:05 PM)

follow google news

DELHI CRIME NEWS: 16 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस को खबर मिली कि भाटी माइंस, मैदानगढ़ी में एक शख्स को चाकू मारे गए हैं। पुलिस टीम ने मौका मुआयना किया तो पता चला कि घायल का नाम संजय है जिसे लोग असपताल ले गए हैं। बस स्टैंड संजय कॉलोनी के पास गौरव बर्तन भंडार, ए- 46 संजय कॉलोनी, भाटी माइंस पर कुछ लोगों की भीड़ थी।

दिल्ली में सरेआम चाकू से गोदकर हत्या

घायल का नाम संजय पुत्र गुलाब सिंह बताया गया जिसे एक नाबालिग ने चाकू मार दिया था। घायल को उसके परिजन अस्पताल ले जाया गया जहां संजय की मौत हो गई। पूछताछ से पता चला कि घायल की एफ- 140, मेन रोड, संजय कॉलोनी, भाटी माइंस में कार मरम्मत की दुकान है। 

गर्लफ्रेंड को छेड़ा तो मारे चाकू

मृतक संजय उर्फ गंगा राम की उम्र 25 साल थी। वो संजय कॉलोनी, भाटी माइंस का रहने वाला था। पुलिस ने हत्या यानि 302 का केस दर्ज किया और जांच शुरू की गई। जल्द ही पुलिस टीम ने नाबालिग आरोपी को पास के जंगल से दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से कत्ल में इस्तेमाल हथियार यानी चाकू भी बरामद किया गया है। नाबालिग आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने संजय को चाकू मार दिया क्योंकि वह उसकी प्रेमिका को परेशान करता था। जानकारी के मुताबिक आरोपी नाबालिग पर 6 केस दर्ज हैं। 

    follow google newsfollow whatsapp