DELHI BIG ROBBERY: मध्य दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में एक महिला समेत चार लोगों ने कथित तौर पर एक घर में एक लड़की को बंधक बना कर 12 लाख रुपये लूट लिये। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में बड़ी Robbery, लुटेरों ने लड़की को बंधक बनाकर 12 लाख रुपये की लूट की
DELHI ROBBERY NEWS: दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में एक महिला समेत चार लोगों ने कथित तौर पर एक घर में एक लड़की को बंधक बना कर 12 लाख रुपये लूट लिये। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
ADVERTISEMENT

Photo
15 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 15 2023 7:55 AM)
पुलिस ने बताया कि घटना के समय लड़की घर में अकेली थी। इस मामले में कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
ADVERTISEMENT
पुलिस के मुताबिक, सरवन हुसैन अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ कूचा रहमान इलाके में रहते हैं, जहां उनकी लहंगे की दुकान है।
पुलिस ने बताया कि जब हुसैन की एक बेटी घर पर अकेली थी तब हमलावर जबरन घर में घुस आए। उन्होंने लड़की को धमकाया और उसके हाथ-पैर बांध कर और मुंह पर टेप लगा दिया एवं उसे एक कमरे में बंद कर दिया।
पुलिस ने बताया कि लुटेरों ने अलमारी से नकदी चुरा ली, लेकिन आभूषण छोड़ गए। जब सरवन की पत्नी घर लौटी तो उसे घटना की जानकारी हुई और उसने पुलिस से शिकायत की।
पुलिस ने बताया कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें कुछ संदिग्ध नजर आ रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि घटना में पीड़ित के परिचितों के शामिल होने की आशंका है क्योंकि नकदी और आभूषण ऐसी जगह रखे गए थे जहां बिना सटीक जानकारी के कोई नहीं पहुंच सकता था।
(PTI)
ADVERTISEMENT
