अरविंद ओझा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Delhi CM Arrested: केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से अर्जी वापस ली, केजरीवाल पर दो अधिकारियों की CID करने का आरोप
Delhi CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने क्यों गिरफ्तार किया?
ADVERTISEMENT

Delhi CM Arvind Kejriwal
22 Mar 2024 (अपडेटेड: Mar 22 2024 1:00 PM)
Delhi CM Arvind Kejriwal: केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस ले ली है। केजरीवाल के वकील, सिंघवी ने कहा कि केजरीवाल निचली अदालत में अपनी मांग रखेंगे, क्योंकि आज ईडी केजरीवाल की रिमांड भी मांगेगी, इसलिए हम वहीं अपनी बात रखेंगे।
ADVERTISEMENT
CID करने का आरोप
केजरीवाल पर आरोप है कि वो ईडी के अधिकारियों की सीआईडी कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, उनके घर से आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं। पता चला है कि शराब घोटाले की जांच कर रहे अधिकारी ज्वाइंट डायरेक्टर कपिल राज और स्पेशल डायरेक्टर सत्यव्रत पर केजरीवाल नजर रख रहे थे।
के कविता से करवाया जाएगा सामना
घर से कपिल राज और सत्यव्रत से संबंधित तमाम जानकारियां मिली है। दोनों की कितनी प्रॉपर्टी है, इस तरह की तमाम जानकारियों का पूरा ब्योरा केजरीवाल ने बनाया हुआ था। जब ED की टीम रेड करने घर पहुंची तो केजरीवाल थोड़े दुखी थे। उनको पता था कि उनको टीम गिरफ्तार करने आई है। सूत्रों के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल का सामना के कविता से करवाया जाएगा। ये भी जानकारी आ रही है कि अरविंद केजरीवाल का सामना गवाहों से भी करवाया जाएगा।
10 दिनों की रिमांड लेगी एजेंसी
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने क्यों गिरफ्तार किया, ये सवाल अब उठने लगा है? इससे पहले ईडी केजरीवाल की 10 दिनों की रिमांड मांगने जा रही है। दोपहर दो बजे के आसपास केजरीवाल को अदालत में पेश किया जाएगा।
दरअसल, ईडी का आरोप है कि उसके पास केजरीवाल के खिलाफ पुख्ता सबूत है। ईडी ने आरोपी सारथ रेड्डी, समीर महेंद्रू, राघव रेड्डी और के कविता के एक कर्मचारी के बयानों के आधार पर केजरीवाल को अरेस्ट किया है। इन सभी आरोपियों ने ईडी को 100 करोड़ रुपये की रिश्वतखोरी में अरविंद केजरीवाल के शामिल होने की बात कही है।
ईडी केजरीवाल की समीर महेंद्रू से फोन पर हुई बातचीत का भी जिक्र करेगी, जिसमें केजरीवाल ने कहा था, ''विजय नायर मेरा लड़का है। आप उस पर भरोसा कर सकते हैं।"ईडी ने केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को भी मनी ट्रेल से जोड़ा है। दोपहर करीब 2 बजे उसे पेश किया जाएगा।
ADVERTISEMENT
