हैलो! पुलिस, मैंने चाचा और बहन का गला रेत दिया, आकर पकड़ लो, शक में डबल मर्डर

GOPAL SHUKLA

17 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 17 2024 9:15 AM)

Brother kills Sister and Uncle : शक की बीमारी से जकड़े एक शख्स ने अपनी बहन और चाचा को मार दिया और थाने में फोन करके कहा कि मैंने दोनों को मार दिया, आकर पकड़ लो।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

follow google news

DELHI DOUBLE MURDER: यूं तो शक एक ऐसी बीमारी है कि जो हमेशा तकलीफ देती है, और आजतक इस बीमारी की कोई इलाज इजाद नहीं हो सका। शक की इसी बीमारी ने दिल्ली में एक बार फिर खून बहाया। यानी शक की बीमारी ने खून को पानी कर दिया। दिल्ली के भजनपुरा इलाके में डबल मर्डर का वाकया हुआ जिसकी जड़ में कुछ नहीं बस शक था। खुलासा हुआ है कि दिल्ली के भजनपुरा के नार्थ घोंडा इलाके में मंगलवार शाम नाजायज ताल्लुकात के शक में एक शख्स ने अपने ही पिता के साथ मिलकर अपनी बहन और अपने चाचा का खून कर दिया। 

खुद ही किया थाने में फोन

यह भी पढ़ें...

इस वाकये का सबसे हैरान करने वाला पहलू ये है कि दोनों का गला रेतने के बाद आरोपी ने खुद थाने में फोन किया और पुलिस से कहा कि मैंने बहन और चाचा को मार दिया है और अब मुझे खुद को सरेंडर करना है। फोन पर ये बात सुनते ही पुलिस वालों के भी होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक दोनों के शव बरामद कर लिए। साथ ही साथ पुलिस ने आरोपी पिता और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही साथ पुलिस उनसे पूछताछ करके इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।मरने वाले की पहचान 35 साल के दानिश और 22 साल की शाइना के रूप में हुई है। जबकि आरोपी की 20 साल का कुदुस और उसके पिता 46 साल के मोहम्मद शाहिद है। 

भजनपुरा के घोंडा में डबल मर्डर

गला रेतकर की हत्या

बकौल पुलिस आरोपी मोहम्मद शाहिद परिवार के साथ नॉर्थ घोंडा की राम गली नंबर 5 की एक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर किराए के घर पर रहता था। वह फल बेचने का काम करता था। शाहिद के आठ बच्चे हैं। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे शाहिद के बेटे कुदुस ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसने अपनी बहन और चाचा की हत्या कर दी है। उसने बताया कि वह खुद को पुलिस के हवाले करना चाहता है। खबर मिलते ही पुलिस सन्न रह गई। तुरंत पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि दानिश की गला रेतकर हत्या की गई थी। शाइना का हाथ पैर चुन्नी से बंधा हुआ था और उसके भी गले को धारदार हथियार से रेता गया था। 

समझाने के लिए घर पर बुलाया

पुलिस की क्राइम और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल करने के बाद मौके से साक्ष्य हासिल किए। उसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छानबीन में पता चला कि मूलत: बुलंदशहर यूपी का रहने वाला दानिश शाहिद का चचेरा भाई है। वह पहले शाहिद के दिल्ली वाले घर में रहता था। दानिश भी फल बेचता था और अविवाहित था। शाहिद को शक था कि उसकी बेटी शाइना का अपने चाचा के साथ ताल्लुकात है। इस बात को लेकर शाहिद ने दानिश को घर से निकाल दिया था। वह गांधी नगर के कैलाश नगर में रहता था। इसके बावजूद दोनों के बीच संबंध होने का शक बना रहा। 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार दोपहर आरोपियों ने दानिश को समझाने के लिए बुलाया था। इसी दौरान इनके बीच कहासुनी हो गई। पिता पुत्र दानिश की पिटाई करने लगे। इसी दौरान शाइना वहां आ गई और उसे बचाने की कोशिश करने लगी। आरोपियों ने शाइना का हाथ पैर बांधकर कमरे के एक किनारे में डाल दिया। उसके बाद आरोपियों ने दानिश की फल काटने वाले चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। यह देखकर शाइना जोर जोर से चिल्लाने लगी। तभी आरोपी पिता-पुत्र ने उसकी भी बेरहमी से गला रेत दिया।

छानबीन में जुटी पुलिस

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि कुदुस ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद ग्राफिक डिजाइन को कोर्स किया। जबकि उसके पिता फल बेचते थे। फिलहाल कुदुस अपने पिता के साथ फल का कारोबार कर रहा था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

    follow google newsfollow whatsapp