Delhi News: 8 बार चाकू मारने से हुई युवक की मौत, दबंगई कर रहे लड़को ने किया हमला

Delhi News: दबंगई करने वाले लड़को ने एक ही परिवार के 4 लोगों को जख्मी कर दिया, एक युवक की हुई मौत.

Social Media

Social Media

02 Apr 2023 (अपडेटेड: Apr 2 2023 3:25 PM)

follow google news

Delhi News: दिल्ली (Delhi) के आनंद पर्वत (Anant Parvat) थाने इलाके में मारपीट के दौरान दबंगई करने वाले लड़को ने एक ही परिवार के 4 लोगों को जख्मी कर दिया जिसमें करण नाम के युवक को 8 चाकू लगे, जिसकी अस्पताल में मौत (Murder) हो गई. मृतक के परिवार का आरोप है कि अगर पुलिस समय पर आकर मामले को सँभालती तो शायद करण की मौत न होती और न ही 3 लोग जख्मी होते. अपराध से एक दिन पहले पुलिस को सुचना मिलती थी कि कुछ अपराधी पवृति के लड़के एक गली में आते जाते लड़कियो पर फब्बिया कस रहे है. पुलिस आती है और चली जाती है लेकिन लड़के अगले दिन आकर शिकायत कर्ता के घर के बाहर घात लगाकर बैठे रहते है. जैसे ही वो अपने घर पहुँचता है चाकूबाजी शुरू होती है, चाकू ब्लीकिंट में डीलेवरी का काम करने वाले 23 साल के करण की जाँघो में लगता है. घटना के बाद परिवार वालो ने फिर पुलिस को सुचना दी लेकिन पुलिस आधे घंटे बाद पहुँची इस दौरान उन लड़को ने करण को 8 बार चाकूओ से गोदा, बल्की उसके चाचा -चाची और चचेरे भाई को भी बुरी तरीके से जख्मी कर दिया. वारदात के समय आरोपीयों ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरे को भी पहले डैमेज कर दिया था ताकी उनकी तस्वीरे सामने न आ सके. 

Delhi News | Social Media

Delhi News:लेकिन कई जहगों पर इनके इक्कठे होने से लेकर भागने तक की तस्वीरे सीसीटीवी में कैद हो गई और एक नाबालिग समेत 4 लोगो को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है और बाकीयो की तलाश जारी है. अपने इकलौते नौजवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही करण की माँ का रो-रो कर बुरा हाल है. करण उनका इलौता बेटा था जो रोजाना की तरह ब्लीकिट में डिलेवरी का काम समाप्त कर घर लौट रहा था. इतने में उसपर ताबर तोड़ हमला हो जाता है, किसी ने परिवार के लोगो को इसकी सुचना दी तो परिवार के लोग घायल करण को अस्पताल मे ले जाने की तैयारी कर रहे थे तभी फिर उन लड़को ने उनपर हमला कर दिया, और वो लोग समय से अस्पताल तक नहीं पहुच पाये, पटेल अस्पताल में शुरूआती इलाज के बाद करण को तुरंत बीएल कपूर रेफर किया गया जहाँ उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद आस-पास के लोग भी सदमें में है क्योकी छोटी-छोटी बात पर एक दूसरे की जान ले लेना इलाके में आम बात हो गई है. 

    follow google newsfollow whatsapp